Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Clash between two groups over removing a vehicle from the road

Shamli News: सड़क से गाड़ी हटाने को लेकर दो पक्षों में संघर्ष

Wed, 11 Nov 2026 12:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 11 Nov 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Clash between two groups over removing a vehicle from the road
कांधला। गांव माल्हीपुर में सड़क पर खड़ी गाड़ी हटाने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद लाठी-डंडे चले। संघर्ष में दोनाें पक्षों के सात लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों पक्षों ने थाने पहुंचकर एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। गांव निवासी फरमान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह भैंसा बुग्गी लेकर खेत पर जा रहा था। रास्ते में गांव के ही अकबर की गाड़ी सड़क पर खड़ी थी। फरमान ने अकबर से गाड़ी हटाने के लिए कहा तो दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसके बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और मारपीट शुरू हो गई।
विज्ञापन

संघर्ष में फरमान पक्ष के मोहब्बत, इब्राहिम, फरमान, वसीला और अयूब घायल हो गए। वहीं, अकबर पक्ष के कालू और सोनू को भी चोटें आई हैं। सभी घायलों ने अपना चिकित्सकीय परीक्षण कराने के बाद पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच अधिकारी थाना प्रभारी बच्चू सिंह ने बताया कि झगड़े की सूचना मिली है। दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed