{"_id":"65c13cf2016dff12b60f032d","slug":"clash-between-eo-and-nagar-panchayat-chairman-police-arrived-shamli-news-c-26-1-aur1003-115999-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: ईओ और नगर पंचायत चेयरमैन में नोकझोंक, पुलिस पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: ईओ और नगर पंचायत चेयरमैन में नोकझोंक, पुलिस पहुंची
विज्ञापन
जलालाबाद। जलालाबाद नगर पंचायत में अधिशासी अधिकारी व नगर पंचायत बोर्ड के बीच चल रहा विवाद और अधिक गहरा गया है। नए ईओ राजकुमार की तैनाती के आदेश के बावजूद पुराने ईओ के नगर पंचायत में पहुंचने पर ईओ व चेयरमैन के बीच नोकझोंक हो गई। इसके चलते थानाध्यक्ष को बीच बचाव करना पड़ा। रालोद समर्थित दो सभासद ईओ के पक्ष में तो भाजपा समर्थित सभासद चेयरमैन के समर्थन में उतरे।
शासन द्वारा चार दिन पूर्व जलालाबाद नगर पंचायत में नए अधिशासी अधिकारी की नियुक्ति का आदेश जारी किया था। सोमवार को पुराने ईओ जितेंद्र राणा ने नगर पंचायत में पहुंचकर विवाद को हवा दे दी। चेयरमैन जहीर मलिक ने नगर पंचायत में उनके नियुक्ति के बारे में आदेश की जानकारी मांगी तो दोनों के बीच विवाद की स्थिति बन गई। विवाद को उस वक्त और हवा मिली जब दो राष्ट्रीय लोकदल समर्थित सभासद अधिशासी अधिकारी के समर्थन आ गए। इसके बाद भाजपा समर्थित तमाम सभासद भी चेयरमैन के समर्थन में उतर आए। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष सतीश कुमार व चौकी प्रभारी राहुल कादियान भी नगर पंचायत कार्यालय पहुंच गए। दोनों पक्षों से बंद कमरे में वार्ता की। इसके बाद दोनों पक्ष शांत हुए। पूरे मामले पर चेयरमैन जहीर मलिक का कहना है कि ईओ का व्यवहार कस्बे के विकास में बाधा पैदा करने वाला है। इसको लेकर उन्होंने शासन को पूरे मामले से अवगत कराया था। इसके बाद कस्बे के हित में शासन द्वारा नगर में नए ईओ तैनाती की थी, अगर जितेन्द्र राण को शासन पुनः भेजता है तो उन्हें क्या आपत्ति है। परन्तु उनके पास या नगर पंचायत में कोई आदेश नहीं मिला है। जिन ईओ की नई तैनाती की गई है उन्होंने एक दो दिन में नगर पंचायत पहुंचने की बात कही है।

इसी झोपड़ी के पास पीटा गया था मृतक सोमसरन संवाद