फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Claims of heat protection in government hospitals are baseless.

Shamli News: सरकारी अस्पतालों में गर्मी से बचाव के दावे हवा-हवाई

Sat, 06 Jun 2026 01:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 06 Jun 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Claims of heat protection in government hospitals are baseless.
सीएचसी शामली में महिला वार्ड में बंद पडृा पंखा। संवाद - फोटो : 1
शामली/बनत/कैराना/ऊन। भीषण गर्मी में भी सरकारी अस्पतालों में मरीजों को गर्मी से बचाव की सुविधाएं केवल दावों में ही है। धरातल पर इंतजाम पर्याप्त नहीं है। वार्डों व ओपीडी में कहीं पंखे खराब तो कहीं बंद पड़े हुए है। जिले में सरकारी अस्पतालों की पड़ताल की गई तो इस तरह की स्थिति सामने आई।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के पुरुष वार्ड में एक पंखा खराब मिला। बेड पर तीन दिन से भर्ती मरीज साजिद निवासी मन्ना माजरा ने बताया कि पंखा खराब होने से नहीं चल रहा है। वार्ड में एक एसी व अन्य पंखे चलते हुए मिले। सीएमएस डॉ. नरेश सैनी ने बताया कि गर्मी से बचाव के लिए मरीजों के लिए सभी व्यवस्थाएं हैं। वार्ड में खराब पंखे की जानकारी कर उसे ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन

सीएचसी शामली में ओपीडी गैलरी में एक पंखा बंद मिला। महिला वार्ड के एक कक्ष में चार पंखों में एक पंखा खराब था।सीएचसी के चिकित्साधीक्षक डॉ. दीपक कुमार ने बताया कि गर्मी से बचाव के लिए मरीजों के लिए सभी व्यवस्थाएं हैं। अगर कोई पंखा खराब है तो उसे ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुड़ाना सीएचसी पर शुक्रवार सुबह 11 बजे ओपीडी हॉल के सभी पांच पंखे बंद मिले जबकि चिकित्सकों के कक्ष में पंखे चलते हुए मिले। चिकित्सा प्रभारी डॉ. अंकित कुमार ने बताया कि सभी पंखे चालू हालत में है। सुबह के समय पंखे न चलने के बारे में जानकारी की जाएगी।
सीएचसी कैराना के जनरल वार्ड में न तो कूलर मिला और न ही एसी लगा मिला। आठ बेड के जनरल वार्ड में चार पंख लगे मिले। बिजली जाने पर यहां पंखे बंद हो जाते हैं। जनरल वार्ड में लगा कूलर खराब मिला। इमरजेंसी रूम में पंखे के अलावा एसी भी लगा था। पानीपत रोड निवासी मरीज सादिक और हसमूदा ने बताया कि पंखों से गर्म हवा आती है। मरीजों के लिए कूलर तो होने ही चाहिए।

ऊन सीएचसी पर जनरल वार्ड में पंखे चलते मिले। गांव शयमली शामला निवासी मरीज किरणपाल व पांथुपुरा निवासी अमित कुमार ने बताया कि गर्मी को देखते हुए कमरों की तरह ओपीडी हॉल में भी एसी लगाए जाने चाहिए।

सीएचसी शामली में महिला वार्ड में बंद पडृा पंखा। संवाद

सीएचसी शामली में महिला वार्ड में बंद पडृा पंखा। संवाद- फोटो : 1

सीएचसी शामली में महिला वार्ड में बंद पडृा पंखा। संवाद

सीएचसी शामली में महिला वार्ड में बंद पडृा पंखा। संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed