{"_id":"5ed29f608ebc3e90af11ce00","slug":"city-distressed-due-to-jam-social-distancing-storm-shamli-news-mrt4840962200","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल डिस्टेंसिंग धड़ाम, जाम से शहर बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल डिस्टेंसिंग धड़ाम, जाम से शहर बेहाल
विज्ञापन
शामली स्थित मंडी में फल की खरीदारी करती युवती।
- फोटो : SHAMLI
शामली। कोरोना वायरस से बचने लिए लॉकडाउन चल रहा है, लेकिन बाजारों में उमड़ रही भीड़ को देखकर नहीं लगता कि वह अपनी और दूसरे की कितनी परवाह कर रही है। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन तो दूर कुछ लोगों ने तो चेहरे पर मास्क लगाना भी उचित नहीं समझा। जरूरी सामान खरीदने के लिए प्रशासन द्वारा दी गई पांच घंटे की छूट में शहर में जाम का बुरा हाल हो रहा है। शनिवार को शहर की सड़क और बाजार जाम से जूझते रहे। रही सही कसर गन्ने से लदे वाहनों ने पूरी कर दी। ट्रैफिक पुलिस ने कुछ सख्ती दिखाई। वाहनों के चालान काटे, लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग का पालन ना होने बेहद चिंता का विषय है। इस दौरान शहर के कई स्थानों का अमर उजाला टीम ने व्यवस्था का जायजा लिया, पेश है रिपोर्ट।
एमएसके रोड पर लगता रहा जाम
एमएसके रोड पर भिक्की मोड़ से लेकर अग्रसेन पार्क तक सड़क के एक तरफ गन्ने के वाहन खड़े थे तो दूसरी ओर से वाहन निकल रहे थे। लोग भी पांच घंटे की छूट मिलते ही अपनी कार और दुपहिया वाहनों से निकल गए थे। लिहाजा ये रोड 12 बजे तक रुक रुक कई कई बार जाम हुई।
रिटेल सब्जी मार्केट का बुरा हाल
कई दिनों तक नाला पटरी सब्जी मंडी में भीड़ कम हो रही थी, लेकिन वाहनों से प्रतिबंध हटने के बाद यहां फिर से वही हाल होने लगा है। कुछ लोग दुपहिया से सब्जी मंडी में आ रहे थे। जिससे मंडी में फिर से बुरा हाल हो गया। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन तो दूर कुछ लोग तो बिना मास्क लगाए भी चल रहे थे।
विज्ञापन
वाहनों से अटी सब्जी मंडी
सब्जी मंडी में कई कोरोना पाजिटिव केस मिल चुके हैं, लेकिन यहां शनिवार को बुरा हाल था। मंडी के बाहर गेट पर ही कई दुपहिया वाहन खड़े थे। कहने को तो आम लोगों का थोक मंडी में प्रतिबंध है, लेकिन कई लोग अपने दुपहिया वाहनों से मंडी में सब्जी लेने पहुंच रहे थे।
गन्ने से लदे वाहन बने सबसे बड़ी समस्या
शामली शुगर मिल भी अब खूब इंडेंट जारी कर रही है लिहाजा मिल में भी गन्ना काफी आ रहा है। शुक्रवार रात से शहर के अंदर के हनुमान धाम, अग्रसेन चौक मार्ग पर जाम रहा। शनिवार सुबह लॉकडाउन से छूट के वक्त शहर में खड़े ये वाहन जाम की सबसे बड़ी वजह बने थे। जिस कारण लोगों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
ट्रैफिक पुलिस ने दिखाई सख्ती
शहर में जाम से परेशान ट्रैफिक पुलिस ने शनिवार को जरूरत कुछ सख्ती दिखाई। दुपहिया वाहनों से प्रतिबंध हट चुका था, ऐसे में पुलिस उन्हें चलने से नहीं रोक सकती, लिहाजा पुलिस ने बिना हेलमेट चलने वालों पर शिकंजा कसा। शहर के विजय चौक, गांधी चौक, आदि कई स्थानों पर बिना हेलमेट चलने वाले दुपहिया वाहनों को रोक कर उनके चालान काटे।
कोट
- दो दिन पहले करीब तीन घंटे तक अलग-अलग समय में तकनीकी खराबी की वजह से मिल बंद हो गई थी। इसके अलावा 29 और 30 मई को मौसम खराब होने की संभावना के चलते किसान गन्ने की कटाई कर एक साथ मिल पर लेकर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि शनिवार को इंडेंट जारी नहीं किया गया है। उम्मीद है कि रविवार को स्थिति सामान्य हो जाएगी। - दीपक राणा, सीनियर केन मैनेजर शामली शुगर मिल

शामली में शनिवार सुबह गन्ने से लदे वाहनों के कारण लगे जाम में फंसे राहगीर।- फोटो : SHAMLI

शामली में गन्ने के वाहनों से लगा जाम।- फोटो : SHAMLI

शामली मंडी में ई रिक्शा से लगी भीड़।- फोटो : SHAMLI

ये कैसा लॉकडाउन : शामली सब्जी मंडी में लगी भीड़।- फोटो : SHAMLI