{"_id":"64846f31d9169706700e4ce4","slug":"citizens-were-upset-due-to-stoppage-of-power-supply-shamli-news-c-26-1-smrt1046-4185-2023-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: विद्युत आपूर्ति ठप होने से नागरिक रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: विद्युत आपूर्ति ठप होने से नागरिक रहे परेशान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
थानाभवन। कस्बे के कई मोहल्लों में करीब 18 घंटे विद्युत आपूर्ति ठप होने से लोग परेशान रहे। नागरिकों में विद्युत विभाग के विरुद्ध आक्रोश बना रहा।
शुक्रवार शाम पांच बजे करीब नगर के मोहल्ला मुजावरान छिंपियान, लाजपत राय कालेज रोड में अचानक विद्युत आपूर्ति बंद हो गई, जो शनिवार को दोपहर एक बजे चालू हुई। 18 घंटे से ज्यादा विद्युत आपूर्ति न आने के कारण मोहल्लेवासियों का हाल बेहाल रहा। लोगों में विद्युत विभाग की कार्य प्रणाली को लेकर आक्रोश फैल गया। पवन कुमार, ललित सैनी, विशाल कुमार, कृष्ण कुमार, चिरंजीवी लाल, राजेश कुमार, विनोद सैनी, घनश्याम शर्मा आदि कई बार विद्युत केन्द्र पर शिकायत लेकर पहुंचे। उधर, एसडीओ पुष्पदेव ने बताया कि कालूराम की चक्की के पास स्थित ट्रांसफार्मर व लाइन में खराबी के कारण सप्लाई बंद थी। ट्रांसफार्मर व लाइन ठीक होने के बाद सप्लाई शुरू हो गई है।