{"_id":"67e5a5705ac52533820320bd","slug":"citizens-demanded-not-to-increase-taxes-too-much-shamli-news-c-26-1-smrt1048-139244-2025-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: नागरिकों ने की ज्यादा कर न बढ़ाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: नागरिकों ने की ज्यादा कर न बढ़ाने की मांग
विज्ञापन
शामली। नगरपालिका परिषद शामली में स्वकर निर्धारण प्रणाली लागू करने की प्रक्रिया के चलते बृहस्पतिवार को वार्ड संख्या 16 से 20 तक के नागरिकों की आई आपत्तियों की सुनवाई की गई।
शासन के स्वकर निर्धारण प्रणाली लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। पालिका ने इसे लेकर आपत्तियां मांगी गई थी। पालिका में ईओ की तरफ से गठित चार सदस्यीय समिति द्वारा आपत्तियों पर सुनवाई की जा रही है। बृहस्पतिवार को वार्ड 16, 17, 18, 19 व 20 से नागरिकों की आई आपत्तियों पर सुनवाई की गई। सुनवाई के दौरान नागरिकों ने ज्यादा टैक्स न बढ़ाकर न्यूनतम कर वृद्धि की मांग की गई।
पालिकाध्यक्ष अरविंद संगल ने बताया कि शुक्रवार को सुबह 11 बजे पालिका के ऊपरी हॉल में वार्ड संख्या 21, 22, 23, 24 व 25 से प्राप्त आपत्तियों की सुनवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि स्वकर निर्धारण प्रणाली को लागू करने से पहले नागरिकों से इस संबंध में आपत्तियां प्राप्त की गई है। आपत्तियों के निस्तारण के आधार पर और नागरिकों के हित को देखते हुए ही स्वकर निर्धारण प्रणाली को लागू किया जाएगा।