{"_id":"646123f1706a5885120b49fa","slug":"cisce-avni-in-10th-ram-pratap-became-district-topper-in-12th-shamli-news-c-26-1-smrt1048-2990-2023-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआईएससीई: 10वीं में अवनी, 12वीं में राम प्रताप बने जिला टॉपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीआईएससीई: 10वीं में अवनी, 12वीं में राम प्रताप बने जिला टॉपर
विज्ञापन
- जिले में इस बोर्ड का है सेंट फ्रांसिस स्कूल, दोनों कक्षाओं में शत प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम
- स्कूल के साथ विद्यार्थियों व परिजनों में रहा खुशी का माहौल
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। सीआईएससीई 10वीं व 12वीं के घोषित परीक्षा परिणाम जारी हो गया। इस बोर्ड से संबंधित जिले के एक मात्र सेंट फ्रांसिस स्कूल शामली में 10 वीं की छात्रा अवनी शर्मा 98.6 प्रतिशत और 12वीं में छात्र राम प्रताप 95.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉपर बने हैं। दोनों कक्षाओं का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। परीक्षा परिणाम घोषित होने पर विद्यार्थियों में खुशी का माहौल बना रहा।
रविवार शाम तीन बजे सीआईएससीई 10वीं व 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी हुआ। ज्यादातर विद्यार्थियों ने अपने मोबाइल पर परीक्षा परिणाम देखा। परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद स्कूल में विद्यार्थी पहुंचे। इस दौरान विद्यार्थियों में खुशी का माहौल बना रहा। प्रधानाचार्य फादर जोश थक्केल ने बताया कि आईसीएसई 10वीं में 201 विद्यार्थी थे। परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। 55 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। उन्होंने बताया 10वीं में छात्रा अवनी शर्मा ने सबसे अधिक 98.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉप किया। छात्र यशवीर सिंह और ऋषभ जैन 98.2 प्रतिशत अंक पाकर संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे। सावी जैन 98 प्रतिशत अंक पाकर तीसरे स्थान पर रही।
आईएससी 12वीं में साइंस वर्ग में 81 विद्यार्थी थे, जिनमें 18 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। 12वीं कॉमर्स में 16 विद्यार्थी थे, जिनमें एक छात्रा ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। 12वीं का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। 12वीं में राम प्रताप 95.5 प्रतिशत अंक पाकर जिला टॉपर बने। दूसरे स्थान पर रहे छात्र केशव गोयल ने 95.25 प्रतिशत और तीसरे स्थान पर रही छात्रा इशिका जैन ने 94.75 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। 12वीं कार्मस में छात्रा अमिशा गोयल 92.75 प्रतिशत अंक पाकर पहले स्थान पर रही। छात्र हर्ष कुमार 81.25 प्रतिशत अंक के साथ दूसरे और शैली गुप्ता 80.75 प्रतिशत अंक के साथ तीसरे स्थान पर रही। मेधावी विद्यार्थियों और उनके परिजनों में खुशी का माहौल है। स्कूल में विद्यार्थियों व उनके परिजनों ने शिक्षकों व अन्य सभी लोगों को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई।