फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   circle rate now half

बढ़ाने की जगह आधे कर दिए सर्किल रेट

Sun, 31 Jul 2016 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Sun, 31 Jul 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
circle rate now half
हाइवे के सर्किल रेट आधे - फोटो : प्रतीकात्मक
शामली। दिल्ली-यमुनोत्री फोरलेन के अंतर्गत बनने वाले शामली बाईपास पर फिर अड़ंगा लग गया है। पूर्व में किसान सर्किल रेटों को कम बताकर उन्हें बढ़ाए जाने की मांग कर रहे थे। जिला प्रशासन ने संशोधित सर्किल रेट की रिपोर्ट शासन को भेजी, जिसे मंजूरी भी मिल गई। लेकिन यह किसानों के लिए घाटे का सौदा बन गई। दरअसल, किसानों को रिपोर्ट में सर्किल रेट बढ़ने की उम्मीद थी, लेकिन संशोधित रिपोर्ट में इन्हें घटाकर लगभग आधा कर दिया गया है। जिसकी वजह से किसानों ने अपनी जमीनों के बैनामे कराने बंद कर दिए हैं।
विज्ञापन


दिल्ली-शामली, सहारनपुर यमुनोत्री राजमार्ग के तहत शामली बाईपास की जद में बनत, सहेटा, ताजपुर सिंभालका, बलवा, शामली गांव आ रहे हैं। उत्तर प्रदेश राज्य राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा नए सर्किल रेट से चार गुणा पैसा देकर किसानों की भूमि का बैनामा कराया जा रहा था। शामली बाईपास की कुल 36.6344 हेक्टेयर भूमि में से अभी तक 122 बैनामे करा 22.9529 हेक्टेयर भूमि खरीदने का कार्य पूरा हो पाया था।  बनत, सेहटा, शामली, बलवा, सिंभालका के तीस किसानों ने शासन को शिकायत भेजकर मौजूदा सर्किल रेटों को संशोधित करने की मांग की थी। उत्तर प्रदेश राज्य राज मार्ग प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी नवनीत सहगल ने डीएम सुजीत कुमार को सर्किल रेट की जांच करा संशोधित सर्किल रेट की सूची तलब की थी।
विज्ञापन


डीएम ने संशोधित सर्किल रेट की रिपोर्ट शासन को भेज दी थी, जिस पर शासन ने अपनी मुहर लगा थी। इन संशोधित सर्किल रेटों पर एक माह में मात्र तीस किसानों में से छह ने ही बैनामे कराए हैं। सेहटा के किसानों का कहना है कि उनका लिंक मार्ग का 85 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर पूर्व में सर्किल रेट था, किंतु शासन की संशोधित सूची में लिंक मार्ग का 40 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर और  बनत में जहां पूर्व में 1.9 करोड़ रुपये प्रति हेक्टेयर भूमि का सर्किल रेट निधार्रित था, वहां संशोधित सर्किल रेट 70 लाख रुपये से लेकर 90 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां के किसान आबादी के रेट पर मुआवजा मांग रहे हैं। इसी तरह बलवा, सिंभालका, शामली के किसान गलत रेट मानकर बैनामा कराने से असहमत हैं। उत्तर प्रदेश राज्य राजमार्ग प्राधिकरण के अवर अभियंता उमादत्त शर्मा ने बताया कि नई संशोधित सर्किल रेट की सूची में मुआवजा मूल्य घट गए हैं, जिसकी वजह से किसान जमीनों के बैनामे कराने नहीं आ रहे हैं। जिन किसानों की मुआवजा राशि बढ़ गई है, वह अपना बैनामा करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed