{"_id":"589a073e4f1c1be71737860d","slug":"chunav-bahiskar-ki-ghosna","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव बहिष्कार की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव बहिष्कार की घोषणा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Feb 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झिंझाना। गांव अलीनगर में रहने वाले धनगर जाति के लोगों ने विधानसभा चुनाव का बहिष्कार कर दिया है। उनका कहना है कि उनके समाज के लोगों को जाति प्रमाण पत्र नहीं दिया जा रहा। जबकि नेताओं और अधिकारियों से कई बार गुहार लगाई जा चुकी है।
कैराना विधानसभा क्षेत्र के गांव अलीनगर में लगभग 500 परिवार धनगर जाति के निवास करते हैं। वर्ष 2014 में धनगर जाति के प्रमाण पत्र शासन द्वारा बनाए गए थे, लेकिन बाद में उन्हें भी निरस्त कर दिया गया था। इसके बाद धनगर जाति के लोग सरकारी सेवाओं में नौकरी पाने के लिए तरस रहे हैं। हर जगह जाति प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती है, लेकिन शासन द्वारा जारी नहीं करने से समाज के सैकड़ों युवा नौकरी पाने से वंचित हैं, जिसके चलते समाज ने आने वाले विधानसभा चुनाव का बहिष्कार किया है।
समाज के लोगों ने बताया कि सभी राजनीतिक दलों के अलावा जिलाधिकारी को लिखित सूचना भेजी, लेकिन प्रमाण पत्र नहीं बन रहे। इसीलिए 11 फरवरी को होने वाले मतदान में समाज का कोई व्यक्ति मतदान नहीं करेगा। पूरे गांव ने चुनाव के बहिष्कार की घोषणा की है। मौके पर रामधन, श्रीनिवास, वीरपाल, राममेहर, लवकुश, लोकेंद्र, देवेंद्र, मोंटी आदि मौजूद रहे।