फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   CHO's presence will be recorded through biometrics at Arogya Mandirs

Shamli News: आरोग्य मंदिराें पर बायोमेट्रिक से लगेगी सीएचओ की उपस्थिति

Fri, 15 Nov 2024 01:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 15 Nov 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
CHO's presence will be recorded through biometrics at Arogya Mandirs
शामली। डीएम अरविंद कुमार चौहान ने कहा कि सभी आरोग्य मंदिरों पर सीएचओ की उपस्थिति बायोमेट्रिक से लगाई जाएगी। उन्होंने सीएचओ की पीबीआई की जांच के लिए सीडीओ, सीएमओ और संबंधित एसडीएम की कमेटी गठित की है।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में डीएम ने स्वास्थ्य विभाग के कार्यक्रमों की बिंदुवार समीक्षा करते हुए कहा कि जिन विभागीय कार्यक्रमों में प्रगति खराब पाई गई, उसमें सुधार करें। अगर इसमें लापरवाही बरती जाती है तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने सभी आरोग्य मंदिरों पर सीएचओ की उपस्थिति बायोमेट्रिक द्वारा लगाने के निर्देश दिए। साथ ही सभी सीएचओ की पीबीआई की जांच के लिए सीडीओ/सीएमओ/संबंधित एसडीएम की कमेटी बनाई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा दवाओं का रिकार्ड इंडेट के अनुसार रजिस्टर में अंकन होना चाहिए। उपकेंद्र पर सभी एएनसी को आशा व एएनएम द्वारा चिन्हित करने के लिए निर्देशित किया। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस (वीएचएनडी) पर और बीएसए को आरबीएसके टीम का माइक्रोप्लान के अनुसार निरीक्षण करने के निर्देश दिए। डीएम ने जिले के सभी प्रसव केंद्रों का चिन्हीकरण कर आवश्यक लॉजिस्टिक उपलब्ध कराकर शत प्रतिशत प्रसव कराना सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया। जनपद में एएनएम की नियुक्ति सही से कराने के लिए सीडीओ विनय कुमार तिवारी को कहा गया। उन्होंने आगामी बैठक में वीएचएनडी का माइक्रोप्लान प्रदर्शित करने के लिए संबंधित को निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में सीएमओ डॉ. अनिल कुमार, सभी एसीएमओ, चिकित्सा अधीक्षक, डीपीएम आदि अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed