फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Choosing a career according to interest will give success

रुचि के अनुसार कॅरिअर चुनने से मिलेगी सफलता

Tue, 22 Mar 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Choosing a career according to interest will give success
शामली में बीएसएम स्कूल में छात्रों को जानकारी देते शिक्षक। - फोटो : SHAMLI
रुचि के अनुसार कॅरिअर चुनने से मिलेगी सफलता
विज्ञापन

शामली। बीएसएम स्कूल में कक्षा 12 के विद्यार्थियों के लिए कॅरिअर काउंसलिंग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गीता यूनिवर्सिटी पानीपत से आए मार्केटिंग जोनल हेड ने कहा कि विद्यार्थियों को अपनी रुचि के अनुसार कॅरिअर का चयन करना चाहिए। इसी से जीवन में सफलता मिलेगी।

मंगलवार को स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में अमित कुमार ने कहा कि प्रथम बिंदू रुचि होती है। विद्यार्थियों को अपनी रुचि के अनुसार ही कॅरिअर का चयन करना चाहिए। बिना रुचि के किया गया कोई भी कार्य सफलता का सूचक नहीं हो सकता। दूसरा महत्वपूर्ण बिंदू व्यक्तित्व विकास है। सफलता पाने के लिए हमें प्रभावशाली व्यक्तित्व की आवश्यकता होती है, इसलिए हमें इस कौशल को सुधारना अति आवश्यक है। कम्युनिकेशन स्किल को तीसरा बिंदू बताते हुए कहा कि हम शिक्षित होते हुए भी यदि अपनी बातों से दूसरे को प्रभावित नहीं कर सकते तो हमारा शिक्षित होना लाभदायक नहीं हो सकता। हमें यह भी ध्यान रखना चाहिए कि हम जिस क्षेत्र में जाना चाहते हैं, वहां आगे बढ़ने की कितनी संभावनाएं हैं। छात्रा भूमि ने कहा कि कार्यशाला से हमें कॅरिअर चुनाव करने में मदद मिलेगी। प्रधानाचार्य राहुल चौधरी ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर अंकुर जैन, अनीता, नरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed