{"_id":"5e5ff2508ebc3eeb4b56389a","slug":"chinese-commissioner-investigates-gate-forks-of-shamli-mill-shamli-news-mrt4721843151","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी आयुक्त ने की शामली मिल के गेट कांटे की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीनी आयुक्त ने की शामली मिल के गेट कांटे की जांच
विज्ञापन

शामली। प्रदेश के चीनी आयुक्त एवं मेेरठ मंडल के उपगन्ना आयुक्त डाक्टर राजेश मिश्रा ने शामली चीनी मिल के गेट के बोगी, ट्रालियों के तौल केंद्रों और गन्ना यार्ड में किसानों की सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने मिल के तौल केंद्रों पर गन्ना तुलवाकर तौल की जांच की।
बुधवार को प्रदेश के चीनी आयुक्त एवं मेेरठ मंडल के उपगन्ना आयुक्त डाक्टर राजेश मिश्रा शामली गन्ना सहकारी समिति कार्यालय पहुंचे। चीनी आयुक्त ने समिति के तत्कालीन विशेष सचिव की शिकायत की जांच की। जांच के बाद वह शामली चीनी मिल में पहुंचकर गन्नायार्ड पहुंचे। उन्होंने मिल के बोगी के कांटे नंबर दो और गन्ना ट्राली के गेट नंबर एक के तौल केंद्रों पर गन्ना तुलवाकर देखा। घटतौली न मिलने पर चीनी आयुक्त ने गन्ना यार्ड में किसानों की सुविधाओं की पड़ताल की। अनियमितता न मिलने पर वह मेरठ के लिए रवाना हो गए। इस मौके पर जिला गन्ना अधिकारी विजय बहादुर, शामली गन्ना सहकारी समिति के ज्येष्ठ गन्ना निरीक्षक प्रेमनारायण शुक्ला, शामली चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक कुलदीप पिलानिया, डिप्टी जीएम कर्णपाल सरोहा मौजूद रहे। शामली गन्ना सहकारी समिति के विशेष सचिव मुकेश राठी ने बताया कि डाक्टर राजेश मिश्रा वर्ष 2016-17 में तैनात समिति के विशेष सचिव सुभाष यादव के विरुद्ध की गई शिकायतों की जांच करने आए थे।