फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   China is a fraudulent country, it is necessary to teach a lesson

चीन धोखेबाज देश, सबक सिखाना जरूरी

Wed, 24 Jun 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
China is a fraudulent country, it is necessary to teach a lesson
शामली। भारत-चीन सीमा पर हुए तनाव को पूर्व सैनिकों में चीन के खिलाफ गुस्सा बरकरार है। पूर्व सैनिकों का कहना है कि चीन धोखेबाज देश है। कड़े रुख को देखते हुए चीन को समझ आ गया है कि भारत मजबूत राष्ट्र है। भले ही चीन अपने कदम पीछे हटाने को तैयार हो गया हो, लेकिन उसकी बातों पर पूरी तरह से भरोसा नहीं करना चाहिए। वह दगाबाज देश है। उसकी हर चाल पर निगाह रखकर सतर्क रहना चाहिए। अगर चीन फर कोई भी गलत हरकत करता है तो उसका मुंह तोड़ जवाब दिया जाए। देशवासी भी चीन के उत्पादों का बहिष्कार कर उसको कड़ा सबक सिखाएं।
विज्ञापन

चीन भरोसे लायक देश नहीं
चीन ऐसा धोखेबाज, दगाबाज देश है उस पर भरोसा नहीं किया जा सकता। वह पहले भी धोखा दे चुका है। हाल ही में उसने भारतीय सैनिकों पर धोखे से वार किया। सीमा पर तनाव पैदा किया। सरकार अपने कड़े रुख पर कायम रही तो वह नरम पड़ गया, लेकिन उस पर इतनी जल्दी भरोसा नहीं करना चाहिए। सरकार सोचकर और परखकर कदम उठाएं। अगर चीन कोई गलत हरकत करता है तो उसका मुंह तोड़ जवाब दिया जाए। - विनोद कुमार, हवलदार तितरवाड़ा।
विज्ञापन

चीन की गतिविधियों पर नजर रखें
सीमा पर चीन की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जानी चाहिए। क्योंकि चीन का कोई भरोसा नहीं। वह कहता कुछ है और करता कुछ और है। उसने सीमा पर भारतीय सैनिकों पर धोखे से वार किया। उसका जवाब बहादुर जांबाज भारतीय सैनिकों ने दिया है। अब भारतवासी चीन में निर्मित उत्पादों का बहिष्कार कर चीन को परोक्ष रूप से सबक सिखाएं। - सतेंद्र तोमर, नायक भैंसवाल रोड शामली।
विज्ञापन
विज्ञापन

चीन से अभी सावधान रहने की जरूरत
भारत की सेना का मनोबल ऊंचा है। भारत अब मजबूत राष्ट्र है। भारत सीमा पर शांति चाहता है, लेकिन किसी के दबाव में भी आने वाला नहीं है। अगर कोई सीमा पर तनाव पैदा करने की कोशिश करेगा तो उसका मुंह तोड़ जवाब देना भी जानता है। यह बात चीन को अब समझ में आ गई है। चीन पहले से ही धोखेबाज रहा है। इसलिए अभी उससे सावधान रहने की जरूरत है। - राजपाल तोमर, सारजेंट हनुमान रोड शामली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed