फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Chills of the increased tension

ठिठुरन ने बढ़ाई लोगों की परेशानी

Sun, 11 Dec 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Sun, 11 Dec 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
Chills of the increased tension
weather - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। कोहरे और ठंडी हवाओं का कहर शनिवार को भी जारी रहा। पूरे दिन बर्फीली हवाएं चलने के कारण मौसम में ठिठुरन बरकरार रही। कोहरे के कारण कई ट्रेनें घंटों देरी से स्टेशन पर पहुंचीं और चलीं। जिस कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


कोहरा और मौसम में ठिठुरन पांचवें दिन जारी रही। सुबह के समय कोहरा बरकरार रहने से लोग घरों में दुबके रहे। दोपहर करीब एक बजे के बाद सूर्य देव दिखाई दिए।

ठंड के कारण शहर के कबाड़ी बाजार, बड़ा बाजार, गांधी चौक, हनुमान रोड, नया बाजार, नगरपालिका परिषद रोड समेत सभी बाजार सूने रहे। वहीं, कोहरा का असर ट्रेनों पर भी पड़ा। दिल्ली से शामली होकर सहारनपुुर जाने वाली और सहारनपुर से शामली होकर दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन कई घंटे लेट रहीं। सुबह सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली जनता एक्सप्रेस का शामली पहुंचने का समय   सुबह साढ़े सात बजे है। यह पैसेंजर ट्रेन शामली साढ़े आठ बजे के लगभग पहुंची। 
विज्ञापन


दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन का शामली रेलवे स्टेशन पर पहुंचने का समय सुबह नौ बजे निर्धारित है। यह ट्रेन तीन घंटा लेट शामली पहुंची। दिल्ली से शामली होकर सहारनपुर जाने वाली लाल पैसेंजर ट्रेन का शामली पहुंचने का समय सुबह 10.50  बजे का है। यह ट्रेन एक घंटा लेट शामली पहुंची। हरिद्वार से शामली होकर दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन का शामली पहुंचने का समय दोपहर बारह बजे आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जो एक घंटा लेट शामली पहुंची। इसके अलावा ठंड बढ़ते ही बाजारों में गर्म कपड़ों की बिक्री बढ गई है। शनिवार को दोपहर के बाद लोग घरों से निकलकर दुकानों पर गर्म कपड़ों की खरीदारी करने पहुंचे।


उधर, सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेेरठ के मृदा विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार अहलुवालिया ने बताया कि यह मौसम गेहूं की  फसल के लिए लाभदायक है। फिलहाल कोहरे का कहर अभी तीन चार दिन तक जारी रहेगा। बूंदाबांदी के बाद कोहरे समाप्त हो पाएगा। ठंडी हवाओं के कारण दिन और  रात के मौसम मे तापमान में गिरावट आई है। हल्की बारिश के बाद ही मौसम में कुछ राहत मिल पाएगी और कोहरे से निजात मिलेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed