फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Child's death due to lack of timely treatment

Shamli News : पीड़ित पिता का आरोप, डॉक्टर की लापरवाही से गई बेटे की जान, परिवार में मचा कोहराम

Wed, 14 Jun 2023 12:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 14 Jun 2023 12:29 AM IST
सार

Shamli News : पीड़ित पिता ने आरोप लगाया कि डॉक्टर की लापरवाही से मेरे बेटे की जान चली गई। वहीं, बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।

विज्ञापन
Child's death due to lack of timely treatment

विस्तार

शामली में गढ़ीपुख्ता कस्बा निवासी एक युवक ने शहर के बाल रोग विशेषज्ञ पर उपचार में लापरवाही बरतने के चलते उसके बच्चे की मौत होने का आरोप लगाया। साथ ही अस्पताल के मेडिकल स्टोर संचालक पर भी बाहर से लाए गए इंजेक्शन को लेकर अभद्रता करने का आरोप लगते हुए सीएमओ से कार्रवाई करने और उनका लाइसेंस निरस्त करने की मांग की है।

विज्ञापन


गढ़ीपुख्ता निवासी सागर ने सीएमओ को एक शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उसके बच्चे का स्वास्थ्य ठीक नहीं था। जिसके चलते उसने अपने बच्चे को पांच जून को शामली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। उपचार के बाद उसके बच्चे की तबीयत में सुधार भी हुआ था, लेकिन रविवार को उसके बच्चे की तबीयत एक बार फिर ज्यादा खराब हो गई। जिसके बाद चिकित्सक के कंपाउंडर ने उन्हें एक इंजेक्शन लाने के लिए कहा। वह अस्पताल में ही स्थित मेडिकल स्टोर पर पहुंचा, लेकिन स्टोर संचालक वहां नहीं था। कई बार फोन करने के बावजूद भी स्टोर संचालक नहीं आया, जबकि चिकित्सक भी अपनी रिश्तेदारी में चले गए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: लापरवाही की हद पार: फव्वारों पर किए लाखों खर्च, पर देखरेख न करने पर फंसा नगर निगम, सामने आई सच्चाई
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में वह बाहर स्थित एक मेडिकल स्टोर से इंजेक्शन ले आया, लेकिन इसी दौरान अस्पताल में स्थित मेडिकल स्टोर संचालक भी वहां पहुंच गया और उसने बाहर से लाया गया इंजेक्शन उसके बच्चे को नहीं लगाने की बात कहते हुए अभद्रता शुरू कर दी। समय से उपचार न मिलने और इंजेक्शन न लगने से उसके बच्चे की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: कारगिल युद्ध 1999: दुश्मनों के लिए काल बन गए थे ये जांबाज, शहीदों के शौर्य की ऐसी कहानी, आप भी करेंगे सलाम

सागर ने अस्पताल के चिकित्सक, मेडिकल स्टोर संचालक पर लापरवाही बरतने के चलते बच्चे की मौत होने का आरोप लगाते हुए सीएमओ से कार्रवाई व उनके लाइसेंस को निरस्त करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed