फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Children will be given medicine on National Deworming Day

Shamli News: राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर बच्चों को खिलाई जाएगी दवा

Sat, 25 Jan 2025 11:54 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 25 Jan 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Children will be given medicine on National Deworming Day
शामली। सीएमओ कार्यालय सभागार में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

शनिवार को आयोजित कार्यशाला में सीएमओ डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि 10 फरवरी को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया जाएगा। इस दिन सभी सरकारी, प्राइवेट स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्र पर एक से 19 वर्ष आयु तक के सभी बच्चों और युवाओं को एलबेंंडाजोल की दवा खिलाई जाएगी।
उन्होंने बताया गया कि दवा खिलाते समय इस बात का ध्यान रखना है कि किसी बच्चे और युवा को यह दवा खाली पेट नहीं खिलानी है। हर छह माह के बाद यह दवा खिलाई जाती है। पूर्व में यह दवा अगस्त 2024 में खिलाई गई थी।
विज्ञापन

फरवरी 2025 के लिए कुल 758570 बच्चों को दवा खिलाने का लक्ष्य है। इसके लिए पर्याप्त मात्रा में दवा उपलब्ध कराई जा रही है। यदि किसी भी कारण से कोई बच्चा उस दिन दवा खाने से छूट जाता है तो उसे इन्हीं केंद्रों पर 14 फरवरी को यह दवा खिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर में शिक्षा विभाग से सभी खंड शिक्षा अधिकारी, आईसीडीएस विभाग से सीडीपीओ, चिकित्सा अधीक्षक, बीपीएम, बीसीपीएम, अरबन पीएचसी चिकित्सा अधिकारी के अलावा नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉ. अश्वनी शर्मा, डॉ. अथर जमील, डॉ. जाहिद अली, डॉ. कृष्ण गोपाल, फहीम अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed