फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Children's eyes getting weak due to online studies

ऑनलाइन पढ़ाई से बच्चों की आंखों पर पड़ रहा प्रतिकूल असर

Fri, 09 Oct 2020 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2020 11:49 PM IST
विज्ञापन
Children's eyes getting weak due to online studies
शामली में बच्ची की आँखों की जांच करते चिकित्सक - फोटो : SHAMLI
ऑनलाइन पढ़ाई से बच्चों की आंख हो रही कमजोर
विज्ञापन

शामली। कोरोना संक्रमण काल में ऑनलाइन पढ़ाई के चलते बच्चों की आंखों पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। सरकारी व निजी अस्पतालों में बच्चों की आंखों में जलन, पानी आना और सिर दर्द के केस आ रहे हैं।
कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर मार्च के महीने से स्कूल-कालेज में छात्र-छात्राओं को बुलाने पर रोक लगी है। इसके चलते स्कूल-कालेजों में ऑनलाइन क्लास चलाई जा रही है। मोबाइल, कंप्यूटर और लैपटॉप पर लगातार कई-कई घंटे ऑनलाइन पढ़ाई करने से बच्चों की आंखों पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। अस्पतालों में बच्चों से लेकर युवाओं की आंखों में जलन, पानी आना और सिरदर्द जैसी समस्या के केस लगातार सामने आ रहे हैं। शुक्रवार को गांव भाज्जू निवासी कक्षा चार में पढ़ने वाली रीतिका अपने दादा ब्रह्मपाल के साथ सीएचसी पहुंची। बच्ची ने बताया कि ऑनलाइन क्लास से आंखों में खुजली व जलन होती है।
विज्ञापन

सीएचसी शामली के नेत्र परीक्षण अधिकारी डा. राजकुमार ने बताया कि एक दिन में 10 से 15 केस बच्चों की आंखों में जलन, पानी बहना और सिर दर्द होने के केस आ रहे हैं। कोरोना से पहले इस तरह के केस एक या दो ही आते थे। उनका कहना है कि अभिभावक यही बताते हैं कि जब से ऑनलाइन पढ़ाई शुरू हुई है तब से बच्चों की आंखों में इस तरह की समस्या बन रही है। निजी चिकित्सक डा. उमंग अग्रवाल का कहना है कि ऑनलाइन पढ़ाई से बच्चों की आंखों पर असर पड़ रहा है। इस तरह के कई केस रोजाना आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंखों की सुरक्षा को बार-बार पानी से धोएं
शामली नेत्र परीक्षण अधिकारी डा. राजकुमार ने बताया कि मोबाइल या लैपटॉप पर लगातार काम करने से आंख में कार्निया शुष्क हो जाता है, इससे आंखों में प्रतिकूल असर पड़ता है। इससे बचाव के लिए अधिकतम 20 से 25 मिनट लगातार पढ़ाई करें। इसके बाद आंखों को एक या दो मिनट का आराम दें। दिन में बार-बार आंखों को ठंडे पानी से धोते रहें। इसके अलावा आंखों को स्वस्थ रखने के लिए संतुलित भोजन का सेवन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed