फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Children's Day: A colorful programs Moha mind

बाल दिवस ः रंगारंग कार्यक्रमों ने मन मोहा

Tue, 15 Nov 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Tue, 15 Nov 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
Children's Day: A colorful programs Moha mind
children day - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। जिले भर में पंडित जवाहर लाल नेहरू  का 128वां जन्मोत्सव पर धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर विभिन्न स्कूलों में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए और प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। पंडित नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित करके उन्हें याद किया गया।
विज्ञापन


हिंदू कन्या इंटर कालेज में जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में चित्रकला निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा और प्रधानाचार्या मीना कुमारी ने माल्यार्पण व दीप  प्रज्ज्वलित करके प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। मौके पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा व प्रधानाचार्या मीना ने निबंध प्रतियोगिता प्रथम पुुरस्कार स्कॉटिश इंटर नेशनल स्कूल, हिंदू कन्या इंटर कालेज की छात्रा तान्या पंवार प्रथम यशस्वी तालियान, इरम सैनी ने द्वितीय स्थान, शिवानी गिरी तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। 
विज्ञापन


चित्रकला प्रतियोगिता में हिंदू कन्या इंटर कालेज की छात्रा नीतिशा प्रथम, स्कॉटिश इंटर नेशनल स्कूल की छात्रा अनुष्का को द्वितीय व छात्रा वसुधा को तृतीय, मुस्कान को चतुर्थ पुुुरस्कार प्रदान किए गए। मौके पर सरला संगल, क्षेम गौतम, नीरजा वर्मा, पूनम, सीमा पुंडीर, अर्चना शर्मा, संजीव, नरेंद्र गोयल का योगदान रहा। मौके पर वैभव गर्ग, अंकुर, राजेश, सोनू कुमार, सलीम सैफी, योगेश कश्यप, जेके जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, जलालाबाद के सेंट स्टिफन इंटरनेशनल स्कूल में बाल दिवस पर पंडित नेहरू के चित्र पर फूल मालाएं अर्पित कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। अध्यापक मनोज कुमार ने पंडित नेहरू के जीवन पर प्रकाश डाला। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम कर देश भक्ति का जलवा बिखेरा और अंग्रेजी, हिंदी दोनों भाषा की अंताक्षरी की गई। 

कार्यक्रम में अरविंद सिंह, गीता शर्मा, पूनम सैनी, अंजू, गुंजन, जैनव खान, शमा प्रवीन, अंजली अरोरा का सहयोग रहा। उधर, एल्पाईन इंटर नेशनल स्कूल में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। प्राइमरी के बच्चों को पंडित नेहरू की फिल्म दिखाई गई। जूनियर के छात्र-छात्राओं ने देश भक्ति कार्यक्रम किये।  सीनियर के छात्रों ने क्रिकेट का मैच खेला। मौके पर प्रधानाचार्य अशोक कुमार, स्कूल प्रबंधक समिति के नितिन गर्ग, विनीत कुमार, आशीष गर्ग आदि मौजूद रहे।


उधर, कांधला में बाल दिवस के मौके पर संत गोरखनाथ  चिलड्रेन्स अकादमी कांधला में छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें ग्रुप डांस, सोलो डांस, फैंसी ड्रेस, सिगिंग, ड्रामा की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आरंभ डायरेक्टर ऊषा मित्तल, क्षितिज मित्तल द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया। प्रधानाचार्या रंजना मित्तल ने नेहरू के जीवन पर प्रकाश डाला। मौके पर विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed