फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Children played Holi at Sun Shine Academy

सन शाइन एकेडमी में बच्चों ने खेली होली

Sun, 08 Mar 2020 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Children played Holi at Sun Shine Academy
मोरी चुनरी में लग गयो दाग रे, हाय कैसो चटक रंग डालो
विज्ञापन

शामली। शहर के किड्स प्ले स्कूल में विंग क्लब के होली मिलन में जमकर रंग गुलाल उड़ा। एक दूसरे को रंगों से रंगा। गेम, चुटकले और चाट चटकारों के बीच खूब धमाल हुआ। महिलाओं ने जमकर हुड़दंग किया।

समारोह में क्लब की सदस्याओं ने ढोल पार्टी बुलाई थी। सबने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाया और ढोल पर जमकर थिरकीं। तंबोला गेम खेला जो काफी रोचक रहा। इसमें नीरु जैन और मेघा गर्ग ने बाजी मारी। दोनों को तंबोला विनर का ताज पहनाया गया। अंताक्षरी में शिखा गोयल और नीरु संगल ने सबको पछाड़ा। इसके बाद डीजे के गीतों पर सबने बॉलीवुड गीतों पर जमकर डांस किया। निधि गर्ग, और त्रिशा बंसल ने फिल्गी डायलॉग सुनाए । प्रीति जैन, सीमा जैन और पिंकी गर्ग ने अपने बचपन की होली की यादें बताई। कहा कि होली का त्योहार अपने बचपन की याद ताजा कर देता है। डॉक्टर नीलम और पिंकी गर्ग ने सबको अपनी पसंद के गीत सुनाए। सभी सहेलियों ने मिलजुलकर प्रेमभाव से त्योहार मनाने और एक दूसरे के सुरख दुख में हमेशा काम आने का संकल्प लिया। क्लब अध्यक्षा शीबा खान, वाइस प्रेसीडेंट नीरू जैन और कोषाध्यक्ष तृष्णा बंसल ने विजेताओं को पुरस्कार दिए और एक दूसरे को गले लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed