{"_id":"61bcda06063bdf5da0548759","slug":"children-expressed-their-thoughts-towards-the-nation-in-words-shamli-news-mrt5695396136","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों ने राष्ट्र के प्रति अपनी सोच को शब्दों में की बयां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों ने राष्ट्र के प्रति अपनी सोच को शब्दों में की बयां
विज्ञापन
शामली के सिल्वर बेल्स स्कूल में पत्र लिखते छात्र-छात्राएं।
- फोटो : SHAMLI
शामली। सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल शामली में आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर आजादी के अमृत महोत्सव के तहत बच्चों ने पोस्टकार्ड पर राष्ट्र के प्रति अपनी सोच को शब्दों में व्यक्त किया। स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले पूर्वजों को नमन कर अपनी कृतज्ञता व्यक्त की।
सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूूल शामली की उप प्रधानाचार्या तूलिका गोयल ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ को संपूर्ण देश एक त्योहार आजादी का अमृत महोत्सव तौर पर मना रहा है। इसके अंतर्गत भारतीय डाक विभाग और स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग, शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार एक साथ मिलकर पोस्टकार्ड अभियान चलाया जा रहा है। स्कूल के छात्र-छात्राओं ने बड़ी संख्या में पोस्टकार्ड पर संदेश लिखे।
इस दौरान आजादी के लिए संघर्ष करने वाले गुमनाम नायक और 2047 में मेरा भारत का स्वप्न विषयों पर विचार लिखकर देश के प्रति अपनी सोच और भविष्य की कल्पना को शब्दों में व्यक्त किया और स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अपने पूर्वजों को नमन कर अपनी कृतज्ञता व्यक्त की। कार्यक्रम में रीतू जिंदल, पल्लवी तोमर, गीता शर्मा, प्रबीर सिन्हा, रेणु साहनी, पल्लवी मित्तल, मीनू शर्मा आदि का विशेष सहयोग रहा।