फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Child marriages will be monitored on Akshaya Tritiya

अक्षय तृतीया पर बाल विवाहों की होगी निगरानी

Tue, 03 May 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Child marriages will be monitored on Akshaya Tritiya
शामली। तीन मई को मनाई जाने वाली अक्षय तृतीया बाल विवाहों पर निगरानी बनाए रखने और उन्हें रोकने हेतु महिला कल्याण विभाग ने आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए है।
विज्ञापन

जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष श्रीवास्तव ने बताया कि 1 मई से 7 मई तक तक ऑपरेशन मुक्ति के तहत बाल श्रम तथा बाल विवाह के संबंध में वन स्टॉप सेंटर में कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। जिसके तहत वन स्टॉप सेंटर पर शिफ्टवार ड्यूटी करने वाले कर्मचारी कंट्रोल रूम में अपने ड्यूटी करेंगे। कंट्रोल रूम का सीयूजी नंबर 9412102300 है। इस पर आने वाली सभी कॉल्स को संबंधित कर्मचारी इसकी सूचना संबंधित पुलिस थाने को तथा ब्लॉक वार लेंगे। महिला कल्याण विभाग के कर्मचारियों को देंगे। तथा संबंधित पंजिका में केसों का विवरण भी अंकित किया जाएगा। 4 मई से 7 मई तक बाल श्रमबाल विवाह के संबंध में वन स्टॉप सेंटर, बाल संरक्षण अधिकारी और बाल कल्याण समिति ने जागरूकता कार्यक्रम किया जाएगा। जनपद में आए बाल विवाह के प्रकरणों की अंतिम सूचना वन स्टॉप सेंटर की प्रबंधक पारूल चौधरी समन्वय कर निर्धारति प्रारूप पर तैयार करेंगी। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु महिला कल्याण विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों को संबंधित थाना के बाल कल्याण अधिकारियों से समन्वय करने हेतु दायित्व सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed