{"_id":"634319a8c94bd16ce22abff1","slug":"child-killed-three-injured-in-collision-with-unknown-vehicle-shamli-news-mrt6088108112","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन की टक्कर से बालक की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात वाहन की टक्कर से बालक की मौत, तीन घायल
विज्ञापन
कैराना में अज्ञात वाहन की टक्कर से क्षतिग्रस्त रेहडा
- फोटो : SHAMLI
अज्ञात वाहन की टक्कर से बालक की मौत, तीन घायल
कैराना (शामली)। पानीपत रोड यमुना पुल पर अज्ञात वाहन ने रेहडे़ में टक्कर मार दी जिससे आठ वर्षीय बालक की मौत हो गई। बालक के माता पिता और भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायलों को सीएचसी भर्ती कराया जहां गंभीर हालत के चलते तीनों को मेरठ रेफर कर दिया।
शनिवार रात करीब 9:30 बजे मध्यप्रदेश के जनपद गुना के थाना धरनावदा के गांव बिलाखेड़ी निवासी गोपाल अपनी पत्नी ममता, पुत्र भगवान और आठ वर्षीय पुत्र फिरोज के साथ रेहडे़ से हरियाणा के रोहतक से मुजफ्फरनगर जा रहा था। गोपाल मेलों में खिलौने बेचने की दुकान लगाता है। रेहडे में परिवार के सदस्य के साथ ही खिलौने भी थे। पानीपत रोड यमुना पुल पर अज्ञात वाहन ने उनके रेहडे़ को टक्कर मार दी। वाहन की टक्कर से गोपाल और उसके परिवार के सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए और रेहड़ा क्षतिग्रस्त हो गया।
यमुना पुल पुलिस चौकी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने फिरोज को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल गोपाल और उसकी पत्नी ममता तथा पुत्र भागवान को मेरठ मेडिकल रेफर कर दिया। पुलिस ने बालक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायल गोपाल के परिजनों को सूचना दी। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि बालक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजनों को मध्य प्रदेश सूचना भेजी गई है। परिजनों के आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।