फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Child Dies of Fever Funeral Procession Passes Through Mud in shamli

अंतिम राह भी नहीं आसान: बुखार से मासूम की मौत, पिता गोद में शव लिए कीचड़ के बीच से गुजरा; मर गया सबका जमीर?

Sat, 18 Apr 2026 09:45 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, कांधला
संवाद न्यूज एजेंसी, कांधला Published by: विकास कुमार Updated Sat, 18 Apr 2026 09:45 PM IST
सार

ग्रामीणों के अनुसार मोहल्ले की गली में करीब तीन फीट तक जलभराव है। आरोप है कि पिछले दो वर्षों से पानी निकासी का रास्ता बंद पड़ा है। ग्राम प्रधान और संबंधित अधिकारियों से कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। 

विज्ञापन
Child Dies of Fever Funeral Procession Passes Through Mud in shamli
बच्चे का शव गोद में लेकर जाता पिता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के शामली स्थित कांधला क्षेत्र के गांव गढ़ी दौलत की नट बस्ती में बुखार से पीड़ित चार माह के मासूम शिवा की मौत हो गई। मासूम की मौत के बाद गली में भरे कीचड़ और जलभराव के बीच से शवयात्रा निकालनी पड़ी, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया।

विज्ञापन

दो दिन से बीमार था शिवा
गांव निवासी राज मिस्त्री सागर का चार माह का बेटा शिवा पिछले दो दिनों से बुखार से ग्रस्त था और उसका गांव में ही उपचार चल रहा था। शुक्रवार की शाम उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद अंतिम संस्कार के लिए शव ले जाते समय लोगों को पानी और कीचड़ से होकर गुजरना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो साल से बंध है पानी निकासी का रास्ता
ग्रामीणों के अनुसार मोहल्ले की गली में करीब तीन फीट तक जलभराव है। आरोप है कि पिछले दो वर्षों से पानी निकासी का रास्ता बंद पड़ा है। ग्राम प्रधान और संबंधित अधिकारियों से कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उनका कहना है कि जलभराव के कारण बीमारियां फैल रही हैं और हर बार इसी तरह कठिन परिस्थितियों में शवयात्रा निकालनी पड़ती है। ग्रामीण चंद्रपाल, धर्मपाल, राजकुमार, संजय, सोनू, करण, पप्पू और सोहनवीर समेत अन्य लोगों ने जिलाधिकारी से समस्या के समाधान की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।

विज्ञापन

50 से अधिक परिवारों में रोष
इस घटना के बाद बस्ती के 50 से अधिक परिवारों में रोष है। कीचड़ के बीच से शवयात्रा का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है, जिसमें लोग घुटनों तक पानी में चलते हुए नजर आ रहे हैं।
 

पांच से अधिक बार की जा चुकी शिकायत
ग्रामीणों का कहना है कि जलभराव की समस्या को लेकर पांच से अधिक बार ग्राम प्रधान, डीपीआरओ और अन्य अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन हर बार केवल औपचारिक जांच कर मामले को टाल दिया गया।

क्या बोले जिम्मेदार?
डीपीआरओ संदीप अग्रवाल ने कहा कि गढ़ी दौलत का मामला संज्ञान में नहीं है। टीम भेजकर गांव में सफाई कराई जाएगी और समस्या का समाधान कराया जाएगा। ग्राम प्रधान सायरा ने बताया कि कुछ लोगों ने तालाब पर कब्जा कर रखा है, जिससे पानी निकासी बाधित है। कच्चा नाला बनवाया गया था, जिसे बंद करा दिया गया। अब पक्के नाले के लिए प्रस्ताव डीपीआरओ कार्यालय भेजा गया है और जल्द ही समस्या का समाधान कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed