फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Chikungunya outbreak after dengue and viral, crowd in hospitals

Shamli News: डेंगू व वायरल के बाद चिकनगुनिया का प्रकोप, अस्पतालों में भीड़

Tue, 07 Nov 2023 12:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 07 Nov 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Chikungunya outbreak after dengue and viral, crowd in hospitals
शामली जिला अस्पताल में मरीजो की लगी भीड
शामली। डेंगू व वायरल के बाद अब चिकनगुनिया का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। अभी तक तीन मरीजों में चिकनगुनिया की पुष्टि हो चुकी है और सरकारी अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। वहीं प्राइवेट अस्पतालों की तरफ भी मरीज दौड़ लगा रहे है। यह बीमारी जोड़ों में दर्द करती है। वहीं स्मॉग के कारण सांस व नेत्र रोगियों को दिक्कत ज्यादा हो रही है और सरकारी अस्पतालों में सांस व नेत्र के मरीजों की भी संख्या बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

डेंगू के बीच चिकनगुनिया का प्रकोप भी बढ़ा है। इसकी चपेट में एक महीने से 18 वर्ष तक के बच्चे ज्यादा हैं। सरकारी के साथ ही निजी अस्पतालों की ओपीडी व वार्डों में चिकनगुनिया पीड़ितों की भीड़ है। डॉक्टरों का कहना है कि चिकनगुनिया के लक्षण भी डेंगू जैसे होते हैं। इस कारण लोग समझ नहीं पा रहे। जांच के बाद पुष्टि होती है। जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शामली की ओपीडी में रोज पीड़ित पहुंच रहे हैं। सीएचसी अधीक्षक डाॅ. रामनिवास ने बताया कि अभी तक तीन मरीजों में चिकनगुनिया की पुष्टि हुई और इसमें जोडों में दर्द ज्यादा होता है। इसका जांच के बाद ही पुष्टि होती है।
विज्ञापन

एक्यूआई 185 पहुंचा, आंखों में जलन
जिले में लगातार स्मॉग बढ़ता जा रहा है और इसके कारण आंखों में जलन हो रही है। इतना ही नहीं सांस के मरीजों को भी काफी दिक्कत हो रही है। स्मॉग के कारण जिला अस्पताल व सीएचसी में सांस व आंखों के अधिक मरीज पहुंच रहे है। इसके कारण काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को एक्यूआई 185 पहुंचा और रविवार को 193 रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed