फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Chief Minister's Mass Marriage Scheme, 557 couples got married

Shamli News: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, 557 जोड़े विवाह बंधन में बंधे

Sun, 28 Jan 2024 02:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 28 Jan 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister's Mass Marriage Scheme, 557 couples got married
कैराना ब्लॉक में फेरे लेने के दौरान बैठे वर-वधू
शामली। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 557 जोड़े विवाह के बंधन में बंध गए। एक शामियाने में पंडितों ने फेरे कराए। मौलवियों ने निकाह संपन्न कराए।
विज्ञापन

सिटी गार्डन, थानाभवन में नगर पंचायत जलालाबाद व नगर पंचायत थानाभवन के जोड़ों को सम्मिलित किया गया। थानाभवन ब्लाॅक में 102, जलालाबाद के 02 व थानाभवन नगर निकाय के 5 जोड़ों का विवाह संपन्न हुए। कार्यक्रम में ब्लाॅक प्रमुख प्रियंका कोरी, एडीएम संतोष कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी दिनेश चंद गुप्ता मौके पर मौजूद रहे। शामली ब्लाॅक में 30, नगर पंचायत बनत का एक और नगरपालिका शामली के तीन जोड़ों के विवाह हुए। इस मौके पर शामली ब्लाॅक प्रमुख मुन्नी देवी और जयदेव मलिक ने नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया। कैराना ब्लाॅक में 103 जोड़ों व नगर पालिका कैराना में कुल 22 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न हुए। इस मौके पर भाजपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह, कैराना नगर पालिका चेयरमेन शमशाद अहमद, डीडीओ सत्यराम यादव शामली हुए। कांधला ब्लाॅक मुख्यालय में 50 और नगर पालिका कांधला के छह जोड़ों का विवाह सम्पन्न हुआ। भाजपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह एवं ब्लाक प्रमुख डॉ. विनोद मलिक ने नवदंपतियों को अपना आशीर्वाद दिया। ऊन मुख्यालय पर 212, नगर पंचायत गढ़ीपुख्ता के छह, नगर पंचायत ऊन के सात, नगर पंचायत झिंझाना के आठ जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। इस मौके पर सीडीओ विनय कुमार तिवारी, ब्लाॅक प्रमुख रामपाल सिंह मौजूद रहे। जिला समाज कल्याण अधिकारी दिनेश चंद गुप्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 557 जोड़े विवाह बंधन में बंधे है। योजना में 51 हजार प्रति जोडो की दर से, कुल 284.07 लाख रुपये व्यय किए गए।

कैराना ब्लॉक में फेरे लेने के दौरान बैठे वर-वधू

कैराना ब्लॉक में फेरे लेने के दौरान बैठे वर-वधू

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed