{"_id":"61fd737c01281830a35bbfdb","slug":"chief-minister-yogi-will-reach-shamli-today-shamli-news-mrt57583000","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज शामली में पहुंचेंगे मुख्यमंत्री सीएम योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज शामली में पहुंचेंगे मुख्यमंत्री सीएम योगी
विज्ञापन
बीएसएम स्कूल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन के लिए हेलीपैड तैयार करते कर्मचारी।
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को शामली में कोविड अस्पताल का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद वीवी इंटर कालेज में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री का अधिकारिक कार्यक्रम मिलने के बाद पुलिस-प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। डीएम, एसपी ने हेलीपैड और सभा स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।
शनिवार को सीएम के शामली आगमन का कार्यक्रम पुलिस-प्रशासन को मिल गया है। कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री लगभग ढाई घंटे तक शामली में रहेंगे। शुक्रवार दोपहर में डीएम जसजीत कौर व एसपी सुकीर्ति माधव ने बीएसएम स्कूल में बनाए गए हेलीपैड और सभा स्थल वीवी इंटर कालेज में पहुंचे। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था और अन्य तैयारियों का जायजा लिया। जिला अस्पताल में भी साफ-सफाई व अन्य तैयारियां की गई। एडीएम संतोष कुमार, एएसपी ओपी सिंह और खुफिया विभाग की टीमों ने पहुंचकर तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. सफल कुमार ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर साफ-सफाई व अन्य सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
ये है कार्यक्रम
दोपहर 12:00 बजे मुख्यमंत्री का हैलीकॉप्टर बीएसएम स्कूल में हेलीपैड पर उतरेगा।
दोपहर 12:05 पर जिला अस्पताल पहुंचकर कोविड की सुविधाओें का निरीक्षण और मीडिया ब्रीफिंग करेंगे।
दोपहर 12:40 पर वीवी इंटर कालेज में पार्टी द्वारा आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।
दोपहर 1:40 पर हेलीकॉप्टर से थानाभवन बजाज शुगर मिल में बनाए गए हेलीपैड पर पहुंचेंगे।
दोपहर 1:45 पर एल्पाइन इंटरनेशनल स्कूल में सभा को संबोधित करेंगे।
दोपहर 2:35 पर मुजफ्फरनगर जिले के लालूखेड़ी के लिए रवाना हो जाएंगे।