फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Chief Minister Yogi celebrated his birthday by cutting a cake

Shamli News: केक काटकर मनाया मुख्यमंत्री योगी का जन्मदिन

Tue, 03 Jun 2025 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister Yogi celebrated his birthday by cutting a cake
शामली नगर पालिका सभागार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्म दिन मनाते हिंदू युवा वाहनी के सद
शामली। सोमवार को हिन्दू युवा वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष कुलदीप गौड़ के नेतृत्व में नगर पालिका सभागार में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मुख्यमंत्री के दीर्घायु होने की कामना की।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश मंत्री नागेन्द्र प्रताप सिंह तोमर ने बताया कि योगी आदित्यनाथ का जन्म 5 जून 1972 को पौडी गढ़वाल में हुआ था। हिंदू युवा वाहिनी योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन सप्ताह उत्सव के रूप में अलग-अलग जनपदों में एक सप्ताह तक मनाएगी। पूर्व जिलाध्यक्ष कुलदीप गौड़ ने बताया कि जहां पूर्व की सरकारों में उत्तर प्रदेश की पहचान गुंडा माफिया, अपराधियों के नाम पर होती थी, आज राज्य से अपराधी प्रवृत्ति के लोग समाप्त हो गए हैं। आज हमारी बहन बेटियां अपने आपको सुरक्षित महसूस कर रही हैं। उत्तर प्रदेश योगी के नेतृत्व में उन्नति, प्रगति व खुशहाली के मार्ग पर लगातार आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन

संचालन संजय वर्मा सहारनपुर ने किया। इस अवसर पर संदीप उपाध्याय, सुरेश बजाज, महिपाल चौहान, जगत सिंह, विकास संगल, बंटी संगल, अमित राणा, अनुज राणा, टिंकू गोस्वामी, अंकुर एडवोकेट, महेंद्र सिंह एडवोकेट, पप्पू प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed