फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Chief Minister inaugurated 19 health sub-centres virtual

-मुख्यमंत्री ने जिले के 19 स्वास्थ्य उपकेंद्रों का वर्चुअल लोकार्पण किया--

Mon, 06 Dec 2021 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister inaugurated 19 health sub-centres virtual
शामली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले के 19 स्वास्थ्य उपकेंद्रों का वर्चुअल लोकार्पण किया।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रोजेक्टर के माध्यम से कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया। इस मौके पर प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि कोरोना संक्रमण दोबारा पैर पसार रहा है। भविष्य में सावधानी की जरूरत है। जनपद में आरटी पीसीआर लैब स्थापित हो गई है। अब जनपद में ही जांच होगी यहीं से रिपोर्ट मिलेगी। इसके अलावा सात ऑक्सीजन प्लांट भी स्थापित हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की तैयारी पूरी है, लेकिन मौजूदा समय में कोरोना संक्रमण से बचना जरुरी है। उन्होंने कहा कि जनपद में कोरोना का एक केस आ गया है, जिसके लिए चौकसी बढ़ाई जाए। स्वयं का ध्यान रखते हुए जो लोग मास्क लगाना भूल गए हैं, उनको मास्क लगाने के लिए प्रेरित करें। भाजपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह, डीएम जसजीत कौर, एडीएम संतोष कुमार सिंह समेत जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed