फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Chhath festival started with Nahai Khay

स्नान के बाद व्रत रखकर की गई छठ मइया की पूजा

Wed, 18 Nov 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Chhath festival started with Nahai Khay
शामली के हनुमान धाम में छठ पूजन के लिए शिव सरोवर में भरा गया पानी। - फोटो : SHAMLI
नहाय खाय के साथ शुरू हुआ छठ पर्व
विज्ञापन

शामली। पूर्वी उप्र, बिहार और झारखंड के प्रमुख त्योहार छठ पूजा पर्व नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया है। पहले दिन श्रद्धालुओं ने स्नान के साथ व्रत रखकर घरों में पूजा अर्चना की। उधर, हनुमानधाम पर छठ पर्व पर पूजा अर्चना के लिए तैयारियां की गई है।

बिहार, झारखंड और पूर्वी उप्र के लोग शुगर मिल समेत कई फैक्टरियों व अन्य स्थानों पर काम करते हैं। छठ पर्व को लेकर इन लोगों में उत्साह का माहौल है। बुधवार से यह पर्व शुरू हो गया है। पहले दिन श्रद्धालुओं ने नहाय-खाय के साथ पर्व की शुरूआत की। बिहार के समस्तीपुर जिला निवासी रामकुमार ने बताया कि सुबह जल्द स्नान करने के बाद व्रत रखा गया और घरों में पूजा अर्चना की गई। शाम के समय लौकी, दाल और चावल का प्रसाद ग्रहण कर व्रत खोला गया। बृहस्पतिवार को खरना होगा, जिसमें महिलाएं निर्जला व्रत रखकर छठ माता की पूजा करेंगी। उधर, श्री मंदिर हनुमान टीला हनुमानधाम समिति के प्रधान सलिल द्विवेदी ने बताया कि छठ पूजा के लिए शिव सरोवर में पानी भर दिया गया है। त्योहार को लेकर विशेष साफ-सफाई की व्यवस्था कराई गई है। 20 नवंबर की शाम को छठ पूजा का मुख्य कार्यक्रम होगा, जिसमें श्रद्धालु डूबते हुए सूर्य को जल में खड़े होकर अर्घ्य देकर पूजा करेगी। इससे अगले दिन 21 नवंबर की सुबह उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। उन्होंने बताया श्रद्धालुओं के लिए मंदिर में एंट्री करते समय फेस मास्क और सैनिटाइजर की व्यवस्था रहेगी और सोशल डिस्टेंस का पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed