फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   cheerfulness on Vasant Panchami, wedding boom everywhere

वसंत पंचमी पर छाया उल्लास, हर तरफ शादी की धूम

Wed, 17 Feb 2021 12:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
cheerfulness on Vasant Panchami, wedding boom everywhere
शामली में शादी समारोह के दौरान सजे वैंक्वेट हाल। - फोटो : SHAMLI
वसंत पंचमी पर छाया उल्लास, हर तरफ शादी की धूम
विज्ञापन

शामली। वसंत पंचमी के त्योहार पर वातावरण में उल्लास छाया रहा। अबूछ मुहूर्त होने के कारण खूब शादियां हुईं। शहर के सभी बैंक्वेट हाल बुक रहे। शहर में ही दिन और रात में 80 से ज्यादा शादियां होने का अनुमान है। सड़कों पर जहां-तहां बरात की चढ़ते होने से जाम के हालात बने रहे। रात में भी हर तरफ डीजे और बैंड की धुन सुनाई देती रही। दिन में युवाओं ने पतंगबाजी का भी लुत्फ लिया।
वसंत पंचमी पर सुबह छाए कोहरे के बाद नौ बजे तक मौसम साफ होने लगा और दोपहर में तेज धूप निकली। मां सरस्वती की पूजा की गई तथा होलिका दहन स्थल पर वसंत रखा गया। अबूझ मुहूर्त होने के कारण शादियां खूब हुईं। शहर का कोई 25 से ज्यादा बैंक्वेट हाल हैं। इन सभी में दिन और रात में भी शादियों के लिए बुकिंग थी। शहर में ही 80 से ज्यादा शादियां होने का अनुमान है। बरात की चढ़ने के कारण माजरा रोड, कैराना रोड, हनुमान रोड पर बार-बार जाम के हालात बनते रहे। हालांकि मंगलवार को शहर में गन्ने की बुग्गियों की कतार कम होने से हालात ज्यादा नहीं बिगड़े। रात में भी शादी समारोहों की धूम मची रही। ज्योतिषाचार्य पंडित प्रभु शंकर शास्त्री एवं पंडित कुशलानंद जोशी का कहना है कि वसंत पंचमी पर मां सरस्वती की पूजा की जाती है। यह अबूझ मुहूर्त होता है। इसलिए इस दिन खूब शादियां होती हैं।
विज्ञापन

खूब सजी गाड़ियां, फूलों की रही मांग
शादी का सीजन आने से फूल विक्रेताओं को भी अच्छी आमदनी हुई। फूल विक्रेता रवि ने बताया कि उसके पास सुबह ही चार गाड़ियां आईं थी, जिन्हें फूलों से सजाया गया। सजावटी फूलों की खूब मांग रही। कई दिनों से कोई त्योहार नहीं होने से फूलों की मांग कम थी, लेकिन शादियों में मांग काफी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवाओं ने लिया पतंगबाजी का लुत्फ
शामली। वसंत पंचमी पर होलिका दहन स्थल पर वसंत रखा गया। इसके साथ ही युवाओं ने पतंगबाजी का लुत्फ लिया। दिन में अच्छी धूप खिली थी। इसलिए युवा सुबह से ही छतों पर चढ़ गए और पतंग उड़ाते रहे। शाम तक पतंग उड़ाने का सिलसिला चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed