फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Checking vehicles, many of the invoices

वाहनों की चेकिंग, कई के चालान

Thu, 12 Jan 2017 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Thu, 12 Jan 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
Checking vehicles, many of the invoices
police action - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जलालाबाद/थानाभवन/झिंझाना। जलालाबाद में चुनाव के मद्देनजर चेकपोस्ट बनाया गया है। जहां पर पुलिस चौकी प्रभारी संदीप कुमार फोर्स के साथ तैनात रहे।   चेक पोस्ट से सहारनपुर को तथा गंगोह तीतरों को भी हाईवे मार्ग है। जहां पर चेक पोस्ट चौराहे पर पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें आने जाने वाले वाहनों को रोककर उनके कागजात और लाइसेंस आदि की जांच की।  
विज्ञापन


 वाहनों के कागज पूरे नहीं मिलने या लाइसेंस नही होने के साथ तीन सवारी व गाड़ी प्रदूषण मिलने पर वाहनों के चालान काटे गए। चेक पोस्ट प्रभारी संदीप कुमार ने    बताया की किसी भी तरह की कोई लापरवाही नहीं बरती जाएगी।
विज्ञापन


पुलिस ने थानाभवन जलालाबाद मार्ग पर सघन चेकिंग अभियान चलाकर दर्जनों वाहनों से झंडी    और हूटर उतरवाएं। चेकिंग में 40 वाहनों के चालान काटे और 17 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। एसपी डॉ. अजयपाल  के निर्देश    पर थाना प्रभारी अनुराधा सिंघल ने वाहनों की चेकिंग करते कागज    पूरे न मिलने पर चालान काटे।
विज्ञापन
विज्ञापन


झिंझाना में भी पुलिस ने अर्द्ध   सैनिक बल के जवानों के साथ दोपहिया और चारपहिया वाहनों की सघन चेकिंग की। इस दौरान कई वाहनों के कागज पूरे नहीं होने पर चालान किए गए। चेकिंग अभियान से लोगों में हड़कंप मचा रहा। यह अभियान लगातार जारी रहेगा। 
अधिकारियों का कहना है कि  आचार संहिता का हर हाल में पालन कराया जाएगा। इसके उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed