{"_id":"6171b8bd10977545c148ab1a","slug":"checking-at-fertilizer-shops-shamli-news-mrt561685671","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिलेभर में उवर्रकों की दुकानों पर चलाया अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिलेभर में उवर्रकों की दुकानों पर चलाया अभियान
विज्ञापन
जिले भर में उर्वरकों की दुकानों पर चलाया चेकिंग अभियान
शामली। डीएम जसजीत कौर के निर्देश पर गठित टीमों ने जिले भर में कृषकों को गुणवत्तायुक्त उर्वरकों की उपलब्धता तथा निर्धारित दर पर ब्रिकी कराने के उद्देश्य से उर्वरकों की दुकानों पर छापेमारी की। छापा अभियान के तहत 17 उर्वरकों के नमूने लेकर जांच को प्रयोगशाला भेजे गए।
ऊन एसडीएम मणि अरोरा, जिला कृषि अधिकारी डॉ. हरी शंकर सिंह के नेतृत्व में टीम ने बृहस्पतिवार को सहकारी समिति गढ़ीपुख्ता, सहकारी समिति पुरमाफी के यहां से कुल सात नमूने लिए। तहसील कैराना में एसडीएम कैराना उद्भव त्रिपाठी व कैराना उपसंभागीय कृषि प्रसार अधिकारी के नेतृत्व में गठित टीम ने पीसीएफ जसाला तथा सहकारी समिति ऊंचागांव में दस नमूने लिए। छापेमारी के दौरान उर्वरक विक्रेताओं को उर्वरक बिक्री पर अनिवार्य रूप से रसीद देने व पीओएस मशीन से उर्वरक ब्रिकी के साथ स्टॉक रजिस्टर को अपडेट रखने के निर्देश दिए गए।
जिला कृषि अधिकारी डॉ. हरीशंकर सिंह के मुताबिक नमूनों को शीघ्र ही जांच हेतु प्रयोगशाला में भेजा जाएगा। परिणाम प्राप्त के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। जनपद में निर्धारित दरों पर ही उर्वरक की बिक्री की जा रही है। टीम में कृषि विभाग के कपिल कुमार, संजीव कुमार आदि उपस्थित रहे।