{"_id":"5e3dab6d8ebc3ee5bf009f71","slug":"checked-codeine-containing-syrup-at-a-medical-store-shamli-news-mrt4678022129","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल स्टोर पर कोडीनयुक्त सिरप की जांच की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल स्टोर पर कोडीनयुक्त सिरप की जांच की
विज्ञापन
मेडिकल स्टोर पर कोडीन युक्त सिरप की जांच की
शामली। औषधि निरीक्षक संदीप कुमार ने शामली में दो मेडिकल स्टोर पर पहुंचकर कोडीन युक्त सिरप की जांच की। दोनों मेडिकल स्टोर संचालकों से पिछले एक साल की दवाओं की खरीद और बिक्री के बिल तीन दिन में उपलब्ध कराने को कहा गया है।
शुक्रवार को शामली का अतिरिक्त प्रभार देख रहे सहारनपुर के औषधि निरीक्षक संदीप कुमार ने बताया कि शासनादेश के अनुपालन में कोडीन युक्त सिरप के दुरुपयोग को रोकने के लिए शामली में हनुमान रोड स्थित सागर मेडिकल स्टोर और गुप्ता मेडिकल स्टोर की जांच की गई। जांच में ड्रग लाइसेंस का नवीनीकरण, भंडारित दवाओं के सेल परचेज रिकॉर्ड की जांच की। कोडीन युक्त सिरप वाली औषधियों की जांच करते हुए पिछले एक साल की खरीद एवं बिक्री बिल तीन दिन में उपलब्ध कराने को कहा गया है। तीन दिन में बिल प्रस्तुत नहीं किए जाते तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि कोडीन युक्त सिरप की खरीद एवं बिक्री की रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजी जाएगी।