{"_id":"6967f210b010129a7e0a23bc","slug":"cheating-of-rs-26-lakh-in-the-name-of-job-shamli-news-c-26-1-sal1002-157509-2026-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: नौकरी के नाम पर 26 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: नौकरी के नाम पर 26 लाख की ठगी
विज्ञापन
ठगी...हमजा
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। विदेशों में नौकरी के नाम पर जिले के लोगों से ठगी के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। शहर के आजाद चौक व कांधला क्षेत्र के छह युवकों को सिंगापुर और मलयेशिया में मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी का झांसा देकर 26 लाख रुपये की ठगी कर ली गई।
यही नहीं, दो युवकों को फर्जी कागजात के आधार पर मलयेशिया भेज दिया गया, जहां उन्हें पंद्रह दिन तक बंधक बनाकर रखा गया। तीन जनवरी को दोनों युवक किसी तरह भारत लौटे। पीड़ितों ने एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। एसपी ने मामले की जांच शुरू करा दी है।
आजाद चौक निवासी हमजा ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि सात जुलाई को सुन्ना, मेरठ के रहने वाले तीन लोगों ने मलयेशिया, क्रोएशिया और सिंगापुर की एक मल्टीनेशनल कंपनी में स्टोरकीपर की नौकरी लगवाने का झांसा दिया। उन्होंने हमजा के अलावा आजाद चौक निवासी अकरम, कांधला निवासी अनस सैफी, हरेंद्र नगर निवासी अनस, कांधला निवासी आकिल और सलेक विहार निवासी कैफ अली समेत सभी से 26 लाख रुपये में विदेश में नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
इसके बाद 26 अक्तूबर को क्रोएशिया और सिंगापुर के फर्जी छह टिकट दिए गए। इसके बाद हमजा और अनस का मेडिकल कराने के नाम पर 25 हजार 600 रुपये लिए गए। फर्जी टिकट होने के कारण सभी युवकों को एयरपोर्ट से वापस कर दिया गया। इसके बाद आरोपियों ने मलेशिया के रास्ते सिंगापुर भेजने की बात कही और मलयेशिया के टिकट दे दिए। इससे पहले कुल 26 लाख रुपये तीनों आरोपियों को दे दिए गए थे।