{"_id":"64fcb86c977d2e176309337b","slug":"cheating-of-rs-11-lakh-by-pretending-to-be-the-son-of-a-former-minister-shamli-news-c-26-1-sal1002-8636-2023-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: पूर्व मंत्री का बेटा बनकर 11 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: पूर्व मंत्री का बेटा बनकर 11 लाख की ठगी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। जनपद के एक पूर्व मंत्री का फर्जी बेटा बनकर नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले युवक को राजस्थान उदयपुर के भुपालपुरा थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने उदयपुर के नीमचखेड़ा के रहने वाले दो भाइयों को पीडब्ल्यूडी विभाग में क्लर्क के पद पर नौकरी लगाने का झांसा देकर 11 लाख रुपये ठग लिए थे।
भुपालपुरा थाना के एसआई राजेंद्र सिंह ने बताया कि नीमचखेड़ा निवासी राजकुमार ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उनके यहां के जगदीश आचार्य नाम के व्यक्ति ने उसके दो पुत्रों अविनाश और अरमान की पीडब्ल्यूडी में नौकरी लगवाने की बात कही। इसके बाद जगदीश ने जयपुर के एक होटल में उसे आगरा के फतेहपुर सीकरी के कछपुरा के रहने वाले देवेंद्र राणा नाम के युवक से मिलवाया। जिसने बताया कि वह यूपी के एक पूर्व मंत्री सुका बेटा है। देवेंद्र ने उससे 11 लाख रुपये लेने के बाद ज्वाइनिंग लेटर दिए, मगर ज्वाइनिंग न मिलने पर धोखाधड़ी का पता चला। पुलिस ने आरोपी देवेंद्र राणा को गुजरात के राजकोट से गिरफ्तार किया है।