{"_id":"628fc9ff4e82143dab5cf858","slug":"cheating-in-the-name-of-sending-gifts-from-abroad-shamli-news-mrt5902999128","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश से गिफ्ट भेजने के नाम पर हजारों की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेश से गिफ्ट भेजने के नाम पर हजारों की ठगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली, कैराना। विदेश से गिफ्ट में सोने का नेकलेस, आईफोन मोबाइल व कीमती कपड़े भेजने के नाम पर महिला ठग ने युवक से 28,500 रुपये ठग लिए। ठगी का पता चलने पर युवक ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
मोहल्ला आलकलां निवासी युवक नौशाद ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि करीब एक सप्ताह पहले उसकी फेसबुक आईडी के मैसेंजर पर एक महिला की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार करने के बाद उसके व्हाट्सएप नंबर पर उसकी बातचीत चलती रही। 2 दिन पहले महिला ने उसके व्हाट्सएप नंबर पर सोने का नेकलेस, आईफोन व कीमती कपड़ों के फोटो भेजे। उसने अपने जन्मदिन पर विदेश से ये गिफ्ट भेजने की पेशकश की।
बृहस्पतिवार सुबह उसके मोबाइल पर कॉल आई। जिसमें कहा गया कि आपका गिफ्ट दिल्ली आ गया है। आप कस्टम के 28,500 रुपये केनरा बैंक ऑफ इंडिया के अकाउंट नंबर में डाल दो। जिसके बाद उसने इस अकाउंट नंबर में 28,500 रुपये की रकम डाल दी। युवक ने बताया कि इसके बाद उसने कॉल की, लेकिन उधर से कॉल रिसीव नहीं की गई। जालसाजी व धोखाधड़ी का पता चलने पर युवक ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों की विरुद्ध कार्रवाई करने व उसकी रकम वापस दिलाने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामला साइबर सेल भेज दिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।