फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Chaudhary Ajit Singh was the true sympathizer of the farmers

-रालोद मुखिया चौधरी अजित सिंह की तेरहवी पर जगह- जगह हवन- यज्ञ, शांति पाठ जीवन से प्रेरणा लेने का आहवान

Wed, 19 May 2021 12:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
Chaudhary Ajit Singh was the true sympathizer of the farmers
किसानों के सच्चे हमदर्द थे चौधरी अजित सिंह
विज्ञापन

शामली। रालोद मुखिया चौधरी अजित सिंह की तेरहवीं के मौके पर विभिन्न राजनैतिक दलों ने जगह जगह हवन यज्ञ आयोजित करके उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। वक्ताओं ने अजित सिंह को किसानों का सच्चा हमदर्द बताया। वक्ताओं ने उनके जीवन से प्रेरणा लेने का लोगों से आह्वान किया।
मंगलवार को भैंसवाल गांव में चौधरी अजित सिंह की रस्म तेरहवीं के मौके पर सपा के वरिष्ठ नेता प्रोफ़ेसर सुधीर पंवार के आवास पर हुए हवन में लोगों ने आहुति देकर अजित सिंह के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। शोक सभा में सपा नेता सुुधीर पंवार ने कहा कि चौधरी अजित सिंह किसानों के सच्चे हितैषी थे। इस मौके पर चौधरी हरिकिशन पंवार, संजीव राझड, सुरेंद्र ताना, शोकिन्द्र चौधरी, देवराज पहलवान, सुभाष,ओमवीर सिंह, प्रमेन्द्र खैवाल, राजवीर पंवार,नीटू, नमित पंवार, प्रवेश शर्मा, प्रियांशु पंवार,अनिमेष पंवार,अमरदीप,आकाश एवं कपिल आदि उपस्थित रहे। गांव में दूसरा हवन बसन्ता पट्टी में जूनियर हाई स्कूल के समीप हुआ, जिसमें कर्ण सिंह पुरोहित रहे। चौधरी धर्मपाल, जिला पंचायत सदस्य उमेश प्रधान, सतवीर मूंछ,अमरदीप, विकास पंवार, संजीव पंवार, महेंद्र सिंह,अंकित, उदयवीर दीवान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

शहर के माजरा रोड स्थित रालोद कार्यालय में किसान मसीहा अजित सिंह की तेरहवीं के अवसर पर हवन आयोजित किया गया। पार्टी के जिलाध्यक्ष योगेंद्र चेयरमैन के नेतृत्व में चौधरी साहब की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर शांति पाठ भी किया। रालोद पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने चौधरी साहब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नम आंखों से अपने प्रिय नेता को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य उमेश पंवार जिला पंचायत सदस्य अमित कुमार, उमेश पंवार, शेर सिंह राणा, डॉक्टर मुबारक अली, सनोज चौधरी, बाबूराम पंवार, सर्वेश सिंभालका, प्रभात मलिक,तरुण मलिक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

करनाल रोड स्थित आम आदमी पार्टी कार्यालय पर रालोद प्रमुख चौधरी अजित सिंह की तेरहवी मेँ आयोजित शोक सभा में हलन विधि विधान से यज्ञ चार्य पुरोहित दिनेश शर्मा ने कराया। मुख्य यज्ञमान जिलाध्यक्ष राजेंद्र पहलवान, कोषाध्यक्ष विनोद बालियान, ब्लॉक अध्यक्ष अजय काजला, राजेंद्र, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष संजय राणा, शिवम धीमान,गौरव उपाध्याय, संजीव कुमार चौधरी, साईं राम मलिक, अंकित कादियान मौजूद रहे।
रालोद नेता अरविंद झाल के आवास पर स्वर्गीय चौधरी अजित सिंह की तेरहवीं के मौके पर हवन और यज्ञ किया। इस मौके पर लोकेंद्र खेड़ी, जयपाल सिंह पटवारी, वीर सिंह, रामकुमार, हरपाल सिंह, हिमांशु, प्रशांत आदि मौजूद रहे। बनत में चौधरी रामवीर सिंह मान के आवास पर चौधरी अजित सिंह की आत्मा की शांति हेतु हवन यज्ञ ,शांति पाठ आयोजित किया गया। इस मौके पर अलबेल सिंह, प्रमोद पटवारी, नरेंद्र सिंह, किरण पाल सिंह, जगपाल सिंह, दिनेश शर्मा, भारत भूषण आदि रहे।
हुरमजपुर में डॉक्टर विक्रात जावला के आवास रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में हरपाल सिंह, राजीव, उदयपाल, मीनू मास्टर, बिट्टू ,पप्पू, भूरा, श्याम सिंह ,संजीव कुमार मौजूद रहे।

कांधला क्षेत्र के भारसी गांव में रालोद सुप्रीमो स्वर्गीय चौधरी अजित सिंह की रस्म तेहरवीं के मौके पर रालोद कार्यकर्ताओं और किसानों ने हवन कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। जिला पंचायत सदस्य अरविंद पंवार, पप्पू प्रधान, जगपाल बाबा, नाहर सिंह, सुधीर पंवार सहित आदि मौजूद रहे। भाकियू तोमर के जिलाध्यक्ष राजेंद्र पंवार ने गांव के हीं आर्य समाज मंदिर में हवन यज्ञ का आयोजन कर चौधरी साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दीे। इस दौरान धीरज पंवार, पूर्व प्रधान महकार सिंह, सेवाराम, राजकुमार, गजेंद्र, संतोष, प्रमेंद्र, यशपाल नेता सहित आदि मौजूद रहे। गांव भभीसा में भी चौधरी चरण सिंह की रस्म तेरहवीं पर हवन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed