फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Charas worth 44 crore

Shamli News: शाहजहांपुर में पकड़ी गई 44 करोड़ की चरस के तार कैराना से जुड़े

Fri, 03 Feb 2023 09:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 03 Feb 2023 09:36 AM IST
विज्ञापन
Charas worth 44 crore
शामली, कैराना। एसटीएफ और क्राइम ब्रांच ने बुधवार को शाहजहांपुर में बिहार के दो तस्करों से 44 करोड़ रुपये की चरस पकड़ी थी। शाहजहांपुर एसटीएफ के अनुसार यह चरस कैराना लाई जानी थी।
विज्ञापन

एक फरवरी को शाहजहांपुर में एसटीएफ और क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई करते हुए बिहार के दो तस्करों को गिरफ्तार किया था, जिनके कब्जे से 22 किलो 300 ग्राम चरस बरामद की गई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में पकड़ी गई चरस की कीमत 44 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। शाहजहांपुर एसटीएफ ने खुलासा किया था कि पकड़े गए दोनों आरोपियों को यह चरस पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कैराना में बस अड्डे पर पहुंचानी थी। कैराना पहुंचने के बाद आरोपी बिहार निवासी अनिल नामक युवक से फोन करते। अनिल उसके बाद कैराना निवासी एक आरोपी को फोन करता जो चरस की डिलीवरी लेता। लेकिन इससे पहले ही चरस शाहजहांपुर में पकड़ी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed