फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Chaos erupted after Pay-TM was removed from Google Play store

गूगल प्ले स्टोर से पे-टीएम के हटते ही मचा हड़कंप

Sat, 19 Sep 2020 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Chaos erupted after Pay-TM was removed from Google Play store
गूगल प्ले स्टोर से पे-टीएम के हटते ही मचा हड़कंप
विज्ञापन

शामली, कैराना। गूगल प्ले स्टोर से पे-टीएम एप हटने की सूचना मिलते ही पे-टीएम यूजर्स में हड़कंप मच गया। लोगों ने पे-टीएम में पड़ी धनराशि खर्च करनी शुरू कर दी या फिर वापस एकाउंट में ट्रांसफर कर दी। लोगों में डर बना हुआ है कि कहीं पे-टीएम में पड़ी रकम फंस न जाए।

मोहल्ला आलकला निवासी सागर चौहान ने बताया कि उन्हें शुक्रवार शाम को पता चला कि गूगल प्ले स्टोर से पे-टीएम एप को हटा दिया गया है। उनके पे-टीएम एकाउंट में 100 रुपये पड़े हुए थे। उन्होंने तुरंत डिश एवं मोबाइल का रिचार्ज कर खर्च कर दिए। मोहल्ला पट्टो वाला निवासी अंकुर गर्ग ने बताया कि उसके पेटीएम में 600 रुपये हैं। उसने पे-टीएम अधिकारी से टोल फ्री नंबर पर बात की तो उसे आश्वासन दिया कि पे-टीएम में पड़ी धनराशि सुरक्षित है। इसलिए अभी खर्च नहीं की है। मोहल्ला गुंबद निवासी विकास ने बताया कि गूगल प्ले स्टोर से पे-टीएम के हटते ही उन्होंने अपना बैलेंस चैक किया। करीब दो हजार रुपये पे-टीएम एकाउंट में थे जिससे घर का बिजली का बिल जमा कर दिया। आलकला निवासी मास्टर पलटू सिंह ने बताया कि उसके पेटीएम एकाउंट में 800 रुपये थे। उन्होंने यह राशि वापस बैंक खाते में भेज दी। आलकला के ही प्रमोद फौजी ने बताया कि पेटीएम एकाउंट की धनराशि को लेकर संदेह हो गया है। इसलिए उन्होंने कुछ राशि खर्च कर दी जबकि कुछ को वापस एकाउंट में ट्रांसफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed