{"_id":"6a7a22daacacfaabac080565","slug":"chants-of-har-har-mahadev-echoed-in-the-temples-shamli-news-c-26-1-sal1002-171579-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: मंदिरों में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: मंदिरों में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे
Tue, 11 Aug 2026 12:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Tue, 11 Aug 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
सदाशिव मंदिर रेलपार में जलाभिषेक करते श्रद्धालु। संवाद
शामली। सावन माह के दूसरे सोमवार को जिलेभर के शिवालयों में सुबह से ही भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने बेलपत्र, पुष्प, दूध, दही, शहद और मिष्ठान अर्पित कर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। शिवालयों में दिनभर हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष गूंजते रहे।
शहर के शिव चौक स्थित मंदिर, श्री हनुमान धाम मनकामेश्वर शिव मंदिर, रेलपार सदाशिव मंदिर, शिव-दुर्गा मंदिर, माजरा रोड स्थित भाकूवाला शिव मंदिर, टंकी रोड स्थित माता वैष्णो देवी शिव मंदिर, बुढ़ाना रोड स्थित बलभद्र शिव मंदिर, कैराना रोड स्थित गुलजारी वाला शिव मंदिर, करनाल रोड स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर श्रद्धालुओं ने कतार में लगकर जलाभिषेक किया। देहात क्षेत्र के कैराना, कांधला, जलालाबाद, थानाभवन, ऊन, गढ़ीपुख्ता, झिंझाना, बनपत, बाबरी में भी श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।
कांवड़ियों ने भी किया जलाभिषेक
हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौटे कांवड़ियों ने भी विभिन्न शिवालयों में पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। बोल बम के जयकारों से शिवालय गूंज उठे। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।