फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Changes in the weather are heavy on the eyes, increased patients of conjunctivitis

Shamli News: मौसम में बदलाव आंखों पर पड़ रहा भारी, कंजेक्टिवाइटिस के बढ़े मरीज

Wed, 31 May 2023 11:08 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 31 May 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
Changes in the weather are heavy on the eyes, increased patients of conjunctivitis
शामली सीएचसी में आँखो का चैकप करते नेत्र परिक्षण अ​धिकारी
शामली। जिले में बार-बार बदल रहा मौसम आंखों पर भारी पड़ रहा है। इस समय अस्पतालों में कंजेक्टिवाइटिस के मरीज बढ़ गए हैं। आंखों के मरीजों में 40 से 45 प्रतिशत मरीज इस रोग से ग्रसित आ रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि आंखों की सुरक्षा के लिए सावधानी बरतने की जरूरत है। इसमें लापरवाही भारी पड़ सकती है।
विज्ञापन



जिले का मौसम बार-बार बदल रहा है। कभी बारिश होने से मौसम ठंडा हो जाता है तो कभी तेज धूप निकलने से मौसम गरम हो रहा है। नमी व तेज धूप वाले मौसम का प्रतिकूल असर आंखों पर पड़ रहा है। सरकारी अस्पतालों में आने वाले आंखों के मरीजों में 40 से 45 प्रतिशत मरीज कंजेक्टिवाइटिस से पीड़ित आ रहे हैं। पहले इस तरह के मरीजों की संख्या 10 प्रतिशत के लगभग चल रही थी।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शामली पर नेत्र परीक्षण अधिकारी रीतू रानी ने बताया कि अस्पताल में रोजाना एक सौ से अधिक मरीज आंखों की जांच के लिए आ रहे हैं। इनमें लगभग आधे मरीज कंजेक्टिवाइटिस के होते हैं। मौसम में बार-बार हो रहे बदलाव की वजह से आंखों में यह समस्या सामने आ रही है। सभी मरीजों की जांच कर दवा उपलब्ध कराई जाती है और उन्हें इस रोग से बचाव के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल के नेत्र परीक्षण अधिकारी राजकुमार ने बताया कि इस समय आंखों में कंजेक्टिवाइटिस रोग सबसे ज्यादा है। तेज धूप या बारिश में नमी होने से यह समस्या बनती है। जिले का मौसम इसी तरह का चल रहा है, जिससे कंजेक्टिवाइटिस के मरीज बढ़े हैं। बुधवार को ओपीडी में आंखों के करीब 62 मरीजों की जांच की गई, जिनमें लगभग 20 मरीज कंजेक्टिवाइटिस के थे। सभी मरीजों की जांच कर दवा दी गई है। उनका कहना है कि आंखों की देखभाल जरूरी है और कोई भी समस्या हो तो चिकित्सक की सलाह लेकर उपचार कराएं।
--- लक्षण
- आंखों में दर्द, जलन या खुजली होना।
- एक या दोनों आंखें लाल या गुलाबी होना।
- असामान्य रूप से आंख से पानी आना।
- आंखों में सूजन आना।
- आंखों में चिपचिपाहट होना।
--- बचाव
- आंखों को बार-बार हाथ से न छुए।
- हाथों को समय समय पर धोए।
- अपने रूमाल, तौलिया, तकिया के कवर आदि को साफ रखे।
- आंखों की सुरक्षा के लिए चश्मा लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed