फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Change the red carpet for Rath Yatra

परिवर्तन रथ्ा यात्रा का जोरदार स्वागत

Mon, 07 Nov 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Mon, 07 Nov 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
Change the red carpet for Rath Yatra
political - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। भाजपा की परिवर्तन यात्रा रविवार शाम को शामली पहुंच गई। जनपद में प्रवेश के बाद जलालाबाद, थानाभवन और फिर शामली में जोरदार स्वागत हुआ। भाजपा नेता भी भीड़ को देखकर गदगद          नजर आए। 
विज्ञापन


रविवार रात करीब सात बजे भाजपा की परिवर्तन यात्रा का रथ शामली में एसटी तिराहे से होकर मुजफ्फरनगर मार्ग पर जिला   पंचायत अध्यक्ष के कैंप कार्यालय पहुंचा। वहां कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। जिला पंचायत अध्यक्ष के पति प्रसन्न चौधरी के समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की और आतिशबाजी भी की गई।
विज्ञापन


यहां रथ पर सवार भाजपा सांसद     संजीव बालियान, हरियाणा से   सांसद कृष्णपाल गुर्जर, विधायक सुरेश राणा, जिलाध्यक्ष पवन तरार सहित अन्य नेताओं ने भाषण    दिया। सभी नेताओं ने कहा कि प्रदेश की सपा सरकार के कार्यकाल में प्रदेश में गुंडाराज रहा। किसानों     का दुख दर्द प्रदेश सरकार समझ नहीं रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा नेताओं ने आह्वान   किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाएं। इस दौरान विमल शर्मा, प्रसन्न चौधरी, अमित पंवार,    हरबीर सिंह मलिक, डॉ. प्रियंवदा तोमर आदि भी रथ पर मौजूद रहे। वहां से परिवर्तन यात्रा का रथ   बनत के पास सेंट आरसी हायर एजूकेशन इंस्टीट्यूट में पहुंची। जहां रात्रि विश्राम की व्यवस्था की गई है।   रात में पदाधिकाकरियों ने आगामी कार्यक्रम पर चर्चा की।

सपा के खिलाफ आक्रोशित है जनता : गुर्जर 
परिवर्तन यात्रा के साथ आए भाजपा नेताओं से रथ में अमर उजाला ने खास बातचीत की। इस दौरान सांसद संजीव बालियान और कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि यूपी की जनता में सपा के खिलाफ आक्रोश है। क्योंकि प्रदेश में अराजकता का माहौल बना है। जनता भी प्रदेश में परिवर्तन लाना चाहती है, तभी तो भाजपा परिवर्तन यात्रा में भीड़ जुट रही है। सहारनपुर के सरसावा से ननौता और फिर जलालाबाद और थानाभवन में जबरदस्त भीड़ उमड़ी, जो सपा के खिलाफ पैदा होते आक्रोश का परिचायक है। 

ट्रैफिक जाम में फंसे रहे वाहन 
एसटी तिराहे से जब भाजपा की परिवर्तन यात्रा का रथ कलक्ट्रेट के पास प्रसन्न चौधरी के कार्यालय जाकर रुका, तो बीच सड़क पर ही रथ खड़ा करा दिया गया। वहां नेताओं ने भाषण दिया। इस दौरान कलक्ट्रेट से लेकर एक तरफ बनत तक, तो दूसरी ओर एसटी तिराहे तक ट्रैफिक जाम लग गया। एसटी तिराहे से शामली की तरफ कुड़ाना मोड़ तक वाहनों की लाइन लगी रही। जाम खुलवाने को एसटी तिराहे पर पुलिसकर्मी लगे रहे।


निशाने पर सपा, बसपा
थानाभवन। भाजपा की परिवर्तन रथ यात्रा का नगर में पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर और डॉ. संजीव बालियान ने कहा विगत पंद्रह वर्षों से बसपा, सपा की सरकारों ने प्रदेश को पहले नंबर से तीसवें नंबर पर पहुंचा दिया है। कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि बसपा और सपा शासन में प्रदेश का विकास पूरी तरह रुक गया है। डॉ. संजीव बालियान ने कहा पहले बसपा सरकार ने और अब सपा सरकार ने प्रदेश को लूटा है। सपा नेताओं के इशारे पर थाने से लेकर जिले तक मोल भाव कर नियुक्ति की जा रही हैं। विधायक सुरेश राणा ने भी विचार रखे। अमित पंवार, हरवीर मलिक, मोहित बैनिवाल, तेजेंद्र निर्वाल, रविंद्र गोयल, विशाल गोयल, सतीश तायल, अनिल गोयल, अमित मित्तल, राधेश्याम, पंकज राणा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed