{"_id":"685d96f712114c0e980e2928","slug":"change-in-weather-is-taking-a-toll-on-the-skin-more-than-130-patients-are-reaching-opd-shamli-news-c-26-1-smrt1048-144564-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: मौसम में बदलाव त्वचा पर पड़ रहा भारी, ओपीडी में पहुंच रहे 130 से ज्यादा मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: मौसम में बदलाव त्वचा पर पड़ रहा भारी, ओपीडी में पहुंच रहे 130 से ज्यादा मरीज
विज्ञापन
शामली। जिले में बार-बार बदल रहा मौसम त्वचा पर भारी पड़ रहा है। जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना त्वचा संबंधी 130 से ज्यादा मरीज आ रहे हैं। तेज धूप के कारण शरीर के खुले भाग चेहरे व हाथों पर लाल रंग के दाने बनने और बारिश व उमस में पसीने के कारण खाज खुजली के मरीज आ रहे हैं।
जिले में कभी बारिश होती है तो कभी तेज धूप और कभी बूंदाबांदी हो जाती है। बार-बार मौसम बदलने के कारण त्वचा पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है।। गर्मी के साथ मौसम में उमस बनने से पसीने में खाज-खुलजी और एलर्जी के मरीज आ रहे हैं। जिला अस्पताल में त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. कर्मवीर ने बताया कि गर्मी का असर त्वचा पर पड़ रहा है। शरीर के खुले भाग चेहरा, हाथ आदि स्थानों पर धूप का असर ज्यादा पड़ रहा है।
इस समय अधिकतर मरीज पीएमएलई रोग के आ रहे हैं। इसमें शरीर के खुले भाग पर लाल भूरे रंग के छोटे-छोटे दाने बन जाते हैं। इसका समय पर उपचार कराना चाहिए। समय पर उपचार न कराने से त्वचा खराब होने का खतरा रहता है। इसके अलावा बारिश और उसम के कारण पसीने की नमी के कारण खाज खुजली और फंगल के भी मरीज आ रहे हैं। इसमें लाल भूरे रंग के गोल चकत्ते बन जाते हैं। इस तरह की समस्या बनने पर चिकित्सक की सलाह से उपचार कराना चाहिए। चिकित्सक ने बताया कि ओपीडी में इस समय 130 से ज्यादा त्वचा संबंधी रोग के मरीज आ रहे हैं।
विज्ञापन
- बचाव:
- तेज धूप से बचने के लिए सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक घर पर रहें।
- शरीर को ज्यादा से ज्यादा ढकने वाले पूरी बाजू के कपड़े पहनें।
- गर्मी में ज्यादातर सूती कपड़े पहनें।
- धूप में निकलने पर छाता लगाए या टोपी पहनें।
- बारिश में गीले कपड़े न पहनें, कपड़ों को अच्छी तरह से सुखाने के बाद पहनें।
- त्वचा संबंधी समस्या होने पर चिकित्सक की सलाह से उपचार कराएं।