फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Change in weather increases patients in hospital

मौसम में बदलाव से अस्पताल में बढ़ी मरीज की भीड़

Sun, 09 Oct 2022 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Change in weather increases patients in hospital
शामली सीएचसी में चिकित्सक की इंतजार में बैठे मरीज। - फोटो : SHAMLI
मौसम में बदलाव से अस्पताल में बढ़े मरीज
विज्ञापन

शामली। मौसम में तेजी से आए बदलाव के कारण मरीजों की अस्पतालों में भीड़ बढ़ गई है। दो दिन से मरीजों की संख्या 15 से 20 प्रतिशत बढ़ी है। सबसे ज्यादा मरीज वायरल, नजला, जुकाम, खांसी और बुखार के आ रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि बदलते मौसम में बीमारियों से बचाव के लिए सावधानी बरतने की जरूरत है।
जिले में तीन दिन से मौसम में बदलाव आया है। दो दिन से बूंदाबांदी चल रही है, जिससे मौसम ठंडा होता जा रहा है। तीन दिन पहले बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस था जो घटकर शनिवार को 24 डिग्री पर रह गया है। इस तरह से तीन दिन में तापमान में आठ डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। मौसम में अचानक आए बदलाव का असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। तीन दिन पहले तक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 500 के करीब मरीज आ रहे थे, जो बढ़कर 700 के आसपास पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

शनिवार को मौसम खराब होने के बाद भी सीएचसी में मरीजों की भीड़ रही। सबसे ज्यादा मरीज वायरल बुखार, नजला, जुकाम व खांसी के रहे। इसके अलावा त्वचा संबंधी खुजली आदि के मरीज भी पहुंचे। सीएचसी चिकित्साधीक्षक डॉ. रामनिवास ने बताया कि मौसम में बदलाव होने की वजह से वायरल संक्रमण होने की संभावना ज्यादा रहती है। खासतौर से मौसम में बदलाव का असर बच्चों और बुजुर्गों पर ज्यादा पड़ता है। उनका कहना है कि अस्पताल में नजला, जुकाम, खांसी और वायरल बुखार के मरीज बढ़े हैं। अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में दवाएं उपलब्ध हैं और सभी मरीजों की जांच कर उपचार दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोई भी समस्या होने पर चिकित्सक की सलाह लेकर उपचार कराएं। फिजीशियन डॉ. पंकज गर्ग ने बताया कि बदलते मौसम में लोगों को बीमारियों से बचाव के लिए सावधानी बरतने की जरूरत है। ऐसे मौसम में बच्चों से लेकर बड़ों तक हर उम्र के लोग प्रभावित होते हैं, इसलिए बीमारियों से बचाव के लिए एहतियात बरतने की जरूरत है। मच्छरों के काटने से मलेरिया व डेंगू होने का खतरा रहता है। इसलिए मच्छरों के काटने से बचाव करना भी जरूरी है।

--
ये बरतें सावधानी:
- शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए पौष्टिक आहार लें।
- ठंडे पानी या पेय पदार्थों का सेवन न करें।
- बदलते मौसम में संक्रमण से बचाव के लिए सूती वस्त्र पहनें।
- नियमित योग व व्यायाम करें।
- खांसी या फेफड़ों संबंधी समस्या होने पर भाप लें और नमक मिले गुनगुने पानी से गरारे करें।
- बाजार में बने खाद्य पदार्थों का सेवन करने से परहेज करें।
- मच्छर से बचाव के लिए शरीर को ज्यादा ढकने वाले पूरी बाजू के कपड़े पहनें।
- कोई भी समस्या होने पर चिकित्सक की सलाह से उपचार कराएं।

शामली सीएचसी में मरीजों की जांच करते चिकित्सक।

शामली सीएचसी में मरीजों की जांच करते चिकित्सक।- फोटो : SHAMLI

शामली सीएचसी में पर्ची बनवाने के लिए मरीजों की लगी भीड़।

शामली सीएचसी में पर्ची बनवाने के लिए मरीजों की लगी भीड़।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed