फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   chandrabhan singh elected president

चंद्रभान सिंह बने बार एसोसिएशन अध्यक्ष

Fri, 05 Aug 2016 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Fri, 05 Aug 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
chandrabhan singh elected president
शामली कलक्ट्रेट में बार संघ के चुनाव में विजयी हुए अधिवक्ता। - फोटो : अमर उजाला
शामली जिला बार एसोसिएशन में चंद्रभान गुट ने परचम लहरा दिया। चंद्रभान सिंह ने 83 वोट हासिल करके अपने प्रतिद्वंद्वी योगेेश शर्मा को 10 मतों से हराकर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमा लिया। बृहस्पतिवार को जिला बार भवन में पूर्वाह्न नौ बजे मतदान शुरू हुआ। शुरुआती दौर में अधिवक्ताओं ने पूरे जोश के साथ मतदान किया। दोपहर 12 बजे तक ही 108 लोगों ने मतदान कर दिया।
विज्ञापन


निर्धारित दोपहर दो बजे तक मतदान कराया गया। दो बजे तक 172 मतदाताओं में से 158 ने मताधिकार का प्रयोग किया। इसके बाद तीन बजे से मतगणना शुरू हुई। मतगणना संपन्न होने के बाद अध्यक्ष पद पर चंद्रभान सिंह, महासचिव पद पर सतीश चौहान, कोषाध्यक्ष पद पर सतीश  मिठालिया,
विज्ञापन


उपाध्यक्ष पद पर रुपेश कुमार, रुपेंद्र कुमार और सतेंद्र शर्मा तथा सहसचिव (प्रशासन) पद पर केडी शर्मा तथा सहसचिव (पुस्तकालय) पर सत्यपाल सिंह को विजयी घोषित किया गया। चुनाव प्रक्रिया मुख्य चुनाव आयुक्त धीर सिंह मलिक, चुनाव आयुक्त मुकेश कुमार गर्ग और रामेश्वर कालखंडे की देखरेख में संपन्न हुई। मतगणना के दौरान आदर्श मंडी थाना पुलिस कलक्ट्रेट परिसर में तैनात रही। चुनाव आयुक्तों ने विजयी प्रत्याशियों  को प्रमाण पत्र दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed