फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Chana will be distributed with ration from June 1

एक जून से राशन के साथ चने का होगा वितरण होगा

Sat, 30 May 2020 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Chana will be distributed with ration from June 1
शामली। जिला पूर्ति अधिकारी ओम हरि उपाध्याय ने बताया कि एक जून से 11 जून तक पहले चक्र में राशन का वितरण सुबह छह बजे से नौ बजे तक किया जाएगा।
विज्ञापन

अंत्योदय कार्ड धारकों को 20 किलो गेहूं प्रति कार्ड, 15 किलो चावल प्रति कार्ड, एक किलो चना प्रति कार्ड निशुल्क वितरण किया जाएगा। इसके अलावा मनरेगा जॉब कार्ड होल्डर, श्रम विभाग और नगर निकाय में पंजीकृत श्रमिक, जिनके पात्र गृहस्थी राशन कार्ड बने है, उनको तीन किलो गेहूं प्रति यूनिट, दो किलो चावल प्रति यूनिट, एक किलो चना प्रति कार्ड निशुल्क वितरण किया जाएगा। शेष पात्र गृहस्थी कार्डधारकों, तीन किलो गेहूं प्रति यूनिट दर दो रुपये प्रति किलो, दो किलो चावल प्रति यूनिट दर तीन रुपये किलो और एक किलो चना प्रति कार्ड निशुल्क वितरण किया जाएगा। 15 जून से 24 जून तक दूसरे चक्र में सभी कार्ड धारकों में प्रति यूनिट पांच किलो चावल और एक किलो चना प्रति कार्ड निशुल्क वितरण किया जाएगा। उन्होंने उचित दर विक्रेताओं को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लॉकडाउन नियमों का पालन राशन वितरण के समय दुकान पर भीड़ एक साथ इकट्ठा न होने दे और दुकान पर सैनिटाइजर, साबुन, पानी की व्यवस्था रखें। निराश्रित, विधवा और दिव्यांग को राशन वितरण में प्राथमिकता दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed