{"_id":"689b8adb65dfbbdd570151e4","slug":"chamki-in-the-junior-category-and-kanika-became-the-winner-in-the-senior-category-shamli-news-c-26-1-aur1003-147537-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेबल टेनिस : जूनियर वर्ग में चमकी और सीनियर वर्ग में कनिका बनीं विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेबल टेनिस : जूनियर वर्ग में चमकी और सीनियर वर्ग में कनिका बनीं विजेता
विज्ञापन
शहर के हिंदू इंटर कॉलेज में टेबल टेनिस प्रतियोगिता के दौरान परिचय करती प्रधानाचार्या। स्कूल
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। शहर के हिंदू कन्या इंटर कॉलेज में बालिका वर्ग की जिला स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में हिंदू कन्या की चमकी व सीनियर वर्ग में इसी कॉलेज की कनिका विजेता बनी। विजेता छात्राएं अब सहारनपुर में आयोजित होने वाली मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में दम दिखाएंगे।
मंगलवार को आयोजित प्रतियोगिता की शुरूआत हिंदू कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या अलका कुमारी ने प्रतिभागी छात्राओं से हाथ मिलाकर व परिचय करते हुए किया। उन्होंने छात्राओं को पढ़ाई के साथ ही खेलों में भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता में अलग-अलग कॉलेजों की छात्राओं ने प्रतिभाग कर प्रतिभा दिखाई।
कोच अतुल वर्मा ने बताया कि जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान पर हिंदू कॉलेज की चमकी, द्वितीय स्थान पर अनु रहीं। वहीं सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान पर कनिका व द्वितीय स्थान पर सुहाना रही, जबकि डलब वर्ग में हिंदू कन्या इंटर कॉलेज की खुशी व सुनैना विजेता रही। कोच ने बताया कि अब विजेता छात्राएं सहारनपुर में आयोजित होने वाली मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी। इस दौरान खेल प्रशिक्षक अमरपाल, मीनाक्षी, मधुबाला, मीना कुमारी रही।