{"_id":"6a9b043125069106ce0232d4","slug":"challans-kept-getting-issued-sharp-shooters-kept-moving-around-in-luxury-cars-shamli-news-c-26-1-sal1002-173346-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: चालान कटते रहे, लग्जरी कारों में घूमते रहे शार्प शूटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: चालान कटते रहे, लग्जरी कारों में घूमते रहे शार्प शूटर
Fri, 04 Sep 2026 11:17 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Fri, 04 Sep 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
अंकित हत्याकांड... शूटर सत्यम द्वारा कार के पास खड़े होकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया फोटो। प
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। अंकित हत्याकांड में एक लाख रुपये के इनामी शार्प शूटर सत्यम और आर्यन को लेकर पुलिस की जांच में अहम जानकारी सामने आई है। जिन कारों के साथ सत्यम और आर्यन की वीडियो वायरल हो रही है, उन कारों के चालान हरियाणा से लेकर दिल्ली मेें हो रखे हैं, जिन्हें जमा भी नहीं कराया गया। इसके बावजूद दोनों के कार को लेकर विभिन्न स्थानों पर जाने की संभावना है। पुलिस के हाथ कुछ सीसीटीवी फुटेज भी लगे हैं।
पुलिस रिपोर्ट के अनुसार इनमें से एक कार का बीमा तो 820 दिन पहले ही एक्सपायर हो चुका है। पुलिस के अनुसार सत्यम जिस एचआर-06एएम-1010 नंबर की कार के पास खड़े होकर फोटो खिंचवाता था, वह पानीपत निवासी विकास कुमार के नाम पर है। इस कार के साथ सत्यम के नाम से तीन वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किए गए है। कार का 14 अगस्त 2023 को दिल्ली में 500 रुपये का चालान हुआ था। इसके अलावा सात मार्च 2026 को तेज गति से वाहन चलाने के आरोप में दो हजार रुपये का चालान भी हुआ।
इसी तरह एचआर-26बीवाई-3803 नंबर की कार का 14 जून को दिल्ली के आईएसबीटी सेक्टर-17 में रेड लाइट उल्लंघन में 1500 रुपये का चालान हुआ। यह कार सोनीपत के बहालगढ़ निवासी मुनीश के नाम पर है। पुलिस के अनुसार इस वाहन का बीमा छह जून 2024 को एक्सपायर हो गया था। इसके बाद से उसका नवीनीकरण नहीं कराया गया।
विज्ञापन
इसके अलावा एचआर-31एम-5921 नंबर की कार जींद निवासी बाजिंदर सिंह के नाम पर है। इस कार का कोई चालान सामने नहीं आया है। वहीं एचआर-05बीपी-5600 नंबर की कार करनाल की बताई गई है, जो महेंद्र के नाम पर पंजीकृत है। इसके अलावा इनके फोटो के साथ मिली तीन अन्य कार के दिल्ली, सोनीपत और पानीपत मेें चालान हुए हैं।
गोगी गिरोह से मिले रुपयों से कार खरीदने की आशंका
शामली। पुलिस को जानकारी मिली है कि गोगी गिरोह का भोलू और कनाडा में बैठा चिराग वांछित चल रहे सत्यम और आर्यन के संपर्क में रहे हैं। पुलिस को आशंका है कि गिरोह की ओर से मिलने वाले रुपयों से दोनों समय-समय पर अलग-अलग लग्जरी कारें खरीदते रहे हों। सत्यम को पुरानी कारों को मॉडिफाई कराकर चलाने का भी शौक होने की जानकारी पुलिस को मिली है।
एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जिन लोगों के नाम पर वाहन पंजीकृत हैं, उनसे भी पूछताछ की जाएगी। संभव है कि सत्यम या आर्यन ने इन कारों को खरीदा हो या किसी अन्य तरीके से उनका इस्तेमाल किया हो। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
घूमने जा रहा हूं कहकर घर से निकला था सत्यम
एक लाख रुपये के इनामी शूटर सत्यम को लेकर पुलिस को उसके घर से निकलने के संबंध में भी अहम जानकारी मिली है। पुलिस पूछताछ में उसके बाबा ने बताया कि 26 अगस्त को अंकित की हत्या से पहले सत्यम दोपहर करीब 11 बजे घर से यह कहकर निकला था कि घूमने जा रहा है। इसके बाद वह नहीं लौटा। पुलिस के अनुसार करनाल में सत्यम के परिवार का एक गेस्ट हाउस भी है। उसके पिता इस गेस्ट हाउस को चलाते थे और सत्यम भी अक्सर वहां जाता था। पुलिस ने गेस्ट हाउस के साथ ही मोहल्ले के लोगों से भी सत्यम की गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटाई है।