{"_id":"641752cac1b9d6d349054622","slug":"challan-of-two-accused-in-rape-case-shamli-news-c-26-1-smrt1046-664-2023-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: दुष्कर्म के मामले में दो आरोपियों का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: दुष्कर्म के मामले में दो आरोपियों का चालान
विज्ञापन
कैराना। दुष्कर्म मामले में वांछित दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार करके चालान कर दिया। फरवरी माह में क्षेत्र के एक गांव निवासी ने महिला के साथ दुष्कर्म के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपियों पर धमकी देने का भी आरोप था। रविवार को पुलिस ने मामले में वांछित चल रहे प्रवीण निवासी गांव हैदरपुर और कपिल निवासी गांव जिवाना थाना बिनौली बागपत को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी का चालान करते हुए उन्हें कोर्ट में पेश कर दिया। संवाद
जिला बदर को गिरफ्तार कर किया चालान
गढ़ीपुख्ता। थाना पुलिस ने एक जिला बदर को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। रविवार को गढ़ीपुख्ता थाने के एसआई शिवनंदन सिंह ने एक सूचना के बाद जिला बदर किए गए एक आरोपी शौकीन पुत्र इसराइल निवासी मोहल्ला पीरजादगान थाना गढ़ीपुख्ता को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। उप निरीक्षक ने बताया कि आरोपी के खिलाफ गोवध अधिनियम व गुंडा एक्ट अधिनियम के तहत थाने में मुकदमे दर्ज हैं। संवाद