फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Challan of three for molesting teachers

शिक्षिकाओं से छेड़छाड़ के मामले में तीन का चालान

Mon, 22 Aug 2022 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Challan of three for molesting teachers
पीड़ित पक्ष से मिले एमएलसी वीरेंद्र सिंह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कांधला। जन्माष्टमी पर्व पर शिक्षिकाओं से छेड़छाड़ व हमले के मामले में रविवार को एमएलसी ने पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। मामले को लेकर रोष बना हुआ है। इस प्रकरण में पुलिस ने कार्रवाई कर तीन लोगों का चालान किया है।
नगर में जन्माष्टमी पर्व पर मंदिर से घर लौटते हुए दो शिक्षिकाओं से मनचलों ने छेड़छाड़ कर दी थी। विरोध करने पर करीब 25 लोगों ने शिक्षिका के साथ उनके भाई पर बेल्ट से हमला कर दिया था। पीड़ित पक्ष ने सात नामजद व 20 -25 अज्ञात के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। उधर, पुलिस के कार्रवाई न करने पर व्यापारियों तथा भाजपा नेताओं ने थाने के बाहर धरना दिया था। सीओ बिजेंद्र सिंह भड़ाना ने व्यापारियों व भाजपा नेताओं से वार्ता कर उन्हें शांत किया था। मामले में सात नामजद व अज्ञात लोेगों के खिलाफ बलवा, छेड़छाड़ व मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन

वहीं, इस मामले में दूसरा पक्ष लगातार फैसले का प्रयास करता रहा है। पीड़ित पक्ष ने घटना की शिकायत एमएलसी वीरेंद्र सिंह से की थी। वह रविवार दोपहर पीड़ितों के घर पहुंचे तथा मामले की जानकारी ली। इस दौरान नगरवासियों ने बताया कि घटना के दौरान बीचबचाव कराने वालों को भी पीटा गया। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी उन्हें दिखाई गई। इसके बाद एमएलसी वीरेंद्र सिंह आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देकर लौट गए। वहीं, पुलिस के मुताबिक इस मामले में गिरफ्तार आरोपी निखिल, यश और ऋतिक का चालान कर दिया है बाकी की तलाश में दबिश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed